Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsUP Politics : एक ऐसी सीट, जहा आजादी से अब तक एक...

UP Politics : एक ऐसी सीट, जहा आजादी से अब तक एक बार भी बीजेपी को नहीं मिली जीत, BSP का रहता दबदबा

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़), बलिया: यह ख़बर बलिया के चितबड़ा गांव की है। इस सीट पर आजादी से लेकर अभी तक, एक बार भी बीजेपी नहीं जीत सकी। इस सीट पर BSP का दबदबा रहता है।

यह BJP के लिए बड़ी चुनौती है। बीजेपी की बड़ी जीत के लिए अमरजीत दमदारी के साथ चुनाव मैदान में उतरे। नगर पंचायत चितबड़ागांव में भाजपा के जीत के लिए अमरजीत सिंह ने पूरी दमदारी के साथ चुनाव मैदान में उतर चुके है।

आजादी से लेकर आज तक नहीं खिला कमल

आपको बता दें कि जब से नगर पंचायत चितबड़ागांव बना है। तब से लेकर अभी तक यहां भारतीय जनता पार्टी ने एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। हालांकि, प्रयास हर एक चुनाव में निरंतर करती आ रही है।

यहां हमेशा बीएसपी का दबदबा रहा है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार अमरजीत सिंह का दावा है कि इस बार नगर पंचायत चितबड़ागांव में कमल का फूल खिलेगा और यह सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में जाएगी।

ट्रिपल इंजन सरकार की जरुरत

क्योंकि डबल इंजन के सरकार के बाद अब ट्रिपल इंजन की जरूरत है। जब तक ट्रिपल इंजन की सरकार नहीं बनेगी तब तक विकास संभव नहीं है। चितबड़ागांव की जनता बदलाव के मूड में है। क्या इस बार भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत हासिल कर पायेगी।

also read –वर्ल्ड ट्रांसप्लांट ओलंपिक गेम्स में तौहीद ने लहराया अपना परचम, जीता ब्रॉन्ज मेडल, देश का नाम किया रोशन

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular