Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics: भाजपा सरकार में किसानों की नहीं हो रही सुनवाई अखिलेश...

UP Politics: भाजपा सरकार में किसानों की नहीं हो रही सुनवाई अखिलेश ने सरकार पर लगाए आरोप

- Advertisement -

UP Politics: समाजवादी पार्टी ते राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसान संकट में है। बुन्देलखंड से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक गेहूं, सरसों, आलू, चना समेत अन्य फसलें बर्बाद हो गयी हैं।

कई जिलों में परेशान हैं किसान

जानकारी हो कि हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, बदायूं, पीलीभीत, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, बाराबंकी, लखनऊ समेत कई अन्य जिलों में किसानों की फसलें तबाह हो गयी है। लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश और ओले पड़ने से गेहूं तथा आम की फसल को नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में छोटे किसानों की तो पूरी खेती तबाह हो गयी। उनके सामने परिवार के पालन-पोषण का संकट पैदा हो गया है। फसलों की तबाही से किसानों में भारी मायूसी है। प्रदेश सरकार किसानों के लिए तत्काल राहत और मुआवजा की घोषणा करे।

नहीं हो रही किसानों की सुनवाई

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा सरकार ने किसानों को आंकड़ों के मकड़जाल में उलझा दिया है। किसानों को कोई राहत नहीं मिल रही है। किसान बेसहारा और परेशान है। भाजपा सरकार किसानों को लगातार धोखा दे रही है। पहले भी मौसम के चलते बर्बाद हुई फसलों का किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। सरकार झूठे वादे करती है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था परन्तु भाजपा ने न तो किसानों की आय दुगनी की और न ही किसानों की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिला।

लाखों किसान बर्बादी के कगार पर

अखिलेश यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में लाखों किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। उनकी मेहनत की कमायी डूब गयी है। सरकार उनकी मदद करने के बजाय 33 प्रतिशत नुकसान के कागजी आंकड़े का इंतजार कर रही है। भाजपा सरकार हमेशा से किसानों को लेकर संवेदनहीन रही है। भाजपा सरकार के रहते किसानों का भला होने वाला नहीं है। किसान ही सन् 2024 में अपनी तकदीर बदलने के लिए भाजपा सरकार को बदलेगा।

Also Read: Gonda: देश गति दे रही डबल इंजन की सरकार, विकास के हुए अभूतपूर्व विकास: सीएम योगी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular