Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsUP Politics: चाचा शिवपाल के साथ 7 साल बाद इस जगह दिखेंगे...

UP Politics: चाचा शिवपाल के साथ 7 साल बाद इस जगह दिखेंगे अखिलेश यादव, कर सकते हैं बड़े फैसले

- Advertisement -

UP Politics: 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले रणनीति बनाने के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने कोलकाता (Kolkata) में राष्ट्रीय अधिवेशन (Samajwadi Party National Convention) का आयोजन किया है। ये पूरा अधिवेशन में दो दिनों तक चलेगा। जहां पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और राष्ट्रीय टीम के सदस्य शुक्रवार की सुबह से ही पहुंचने लगे हैं। वहीं अखिलेश यादव शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से भी मुलाकात करने वाले हैं।

2016 में अखिलेश और शिवपाल ने विवाद के बाद अलग रास्ता लिया था अपना

मैनपुरी उपचुनाव के दौरान शिवपाल यादव की वापसी के बाद लगभग सात साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल यादव की वापसी हुई है। शुक्रवार की सुबह सपा के ट्विटर से किए गए ट्वीट में अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव अगल-बगल बैठकर कोलकाता जाने वाली एयरलाइंस में सवार दिखए। बता दें कि 2016 में परिवार और सपा में हुए विवाद के बाद शिवपाल ने अलग रास्ता अपना लिया था। लेकिन अब मैनपुर उपचुनाव के बाद दोनों एक बार फिर से साथ हैं और राष्ट्रीय अधिवेशन में सात साल बाद दोनों एक साथ एक मंच पर दिखेंगे।

2017 में शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने का लिया था फैसला

गौरतलब है कि 2017 में जनेश्वर मिश्रा पार्क में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इसका कारण लंबे समय तक परिवार के बीच विवाद को बताया गया। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में शिवपाल यादव और अखिलेश यादव की नजदीकियां बढ़ती थीं। तब शिवपाल यादव सपा के टिकट पर जसवंतनगर से चुनाव भी लड़े। लेकिन चुनाव के ठीक बाद एक बार फिर दोनों के बीच दूरियां फिर बढ़ने लगी।

डिंपल यादव ने चाचा-भतीजे को मिलाने में निभाया महत्वपूर्ण योगदान

लेकिन मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव के निधन पर दोनों एक बार फिर एक साथ दिखाई दिए। ऐसे में मैनपुरी उपचुनाव के समय फिर एक बार चाचा-भतीजे साथ आए और यहां साथ लाने का काम अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव का रहा।

Sambhal Cold Storage Collapse: कोल्ड स्टोरेज हादसे में पीड़ितों के लिए CM योगी ने कर दिया मुआवजे का एलान, 6 लोगों की गई जान

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular