Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics: सदन में अखिलेश की गरज, कहा- प्रदेश के पास स्थाई...

UP Politics: सदन में अखिलेश की गरज, कहा- प्रदेश के पास स्थाई DGP तक नहीं, सरकार बातों और भाषण से चल रही

सपा प्रमुख ने कहा कि सपा के शासन में प्रदेश में तमाम विकास कार्य किए गए तो वहीं कई ऐतिहासिक इमारतों को बनाया गया।

- Advertisement -

UP Politics: विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। आज सपा प्रमुख और नेता प्रतिपक्ष ने सदन में अपनी बातों को रखा। पूर्व सीएम ने कई मुद्दों को लेकर सरकार पर प्रहार किया। अखिलेश ने कहा कि यूपी की स्थिति अभी सुधरी नहीं है। सरकार ने जो बजट पेश किया वो दिशाहीन है। वहीं उन्होंने कहा कि किसान की आय दोगुनी नहीं हुई बस सरकार ने बड़ी बड़ी बातें की हैं।

  • कानून व्यवस्था का बुरा हाल
  • सरकार ने हायर की झूठ बोलने वाली संस्था
  • विधायकों के क्षेत्र में नही दिखते विधायक ?
  • जीआईएस पर बोले नेता विरोधी दल
  • देश प्रदेश में चल रही छापामार सरकार
  • सपा शासन में प्रदेश में हुए ऐतिहासिक विकास
  • स्वास्थ्य व्यव्स्था वेंटिलेटर पर
  • सपा शासन में प्रदेश में हुए ऐतिहासिक विकास
  • जातीय जनगणना पर अखिलेश का सवाल

कानून व्यवस्था का बुरा हाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यूपी की स्थिति अभी सुधरी नहीं है, कानून व्यवस्था का तो बुरा हाल है। सरकार एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का सपना देख रही है लेकिन यूपी सरकार के पास स्थायी डीजीपी नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ बातों, भाषण से चल रही है। जहां GIS हुआ वहां 20 दिन से सफाई नहीं हुई। नीति आयोग की रिपोर्ट में यूपी पिछड़ा है। सीएम से सवाल करते हुए अखिलेश ने कहा कि 34% विकास दर कैसे हासिल करेंगे बताइए।

सरकार ने हायर की झूठ बोलने वाली संस्था

अखिलेश यादव सदन में आज आक्रामक रूप में दिखे उन्होंने कहा कि सरकार ने झूठ बताने के लिए एक संस्था को हायर किया है। वो सिर्फ लोगों तक झूठ पहुंचाती है। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार ने संस्था को डेटा मैनेज करने के लिए 200 करोड़ दिए हैं। आर्थिक सलाहकार को तुरंत बदल देना चाहिए। सरकार 4।2% बेरोजगारी दर बता रही है। ये रोजगार और नौकरी का डेटा नहीं हो सकता है।

विधायकों के क्षेत्र में नही दिखते विधायक ?

सपा प्रमुख और नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार बताए कि क्या क्षेत्र में विधायकों को बेरोजगार नहीं दिख रहे। उन्होंने कहा कि क्या सभी युवाओं को नौकरी मिल गई। अखिलेश ने कहा कि अग्निवीर वाली व्यवस्था हम स्वीकार नहीं करते हैं। सेना में पर्मानेंट नौकरी होनी चाहिए।

जीआईएस पर बोले नेता विरोधी दल

अखिलेश यादव ने कहा कि टाई पहनकर लोगों ने GIS में लंच कर लिया। निवेशक कम पड़ गए तो फ्री फूड कूपन बांट दिए।उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र का क्या हाल है सरकार को नहीं पता है। सरकार किस दिशा में काम कर रही है उसे ही नही पता है। सरकार किसी फसल की एमएसपी नहीं दे रही है। 19 हजार एमओयू हवा में साइन किए गए। बुनकरों को मिलने वाली सुविधाएं छीन ली गईं। अखिलेश ने कहा कि यूपी का क्वालिटी एजुकेशन कहां जा रहा है।

देश प्रदेश में चल रही छापामार सरकार

प्रदेश में ये तो छापामार सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो रहता है वो छापा ही मारता है। कांग्रेस पार्टी भी सत्ता में छापा मारती थी। बीजेपी भी कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। अमेरिका ने सड़क बनाए, सड़कों ने अमेरिका बनाया। इनके बनाए एक्सप्रेस-वे में गाड़ी अंदर चली गई। PWD विभाग अपना बजट नहीं खर्च कर पाया। 27,770 करोड़ में सिर्फ 7 हजार करोड़ खर्च किया। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि क्या आपके डबल इंजन आपस में टकरा गए हैं क्या? पूर्व सीएम ने सवाल करते हुए कहा कि 6 साल में स्टेट बजट से कौन सी रोड बनाई गई।कौन-कौन सी 4 लेन रोड बनाई गई। क्या-क्या शिलान्यास कर उद्घाटन किया।

सपा शासन में प्रदेश में हुए ऐतिहासिक विकास

सपा प्रमुख ने कहा कि सपा के शासन में प्रदेश में तमाम विकास कार्य किए गए तो वहीं कई ऐतिहासिक इमारतों को बनाया गया। अखिलेश ने कहा कि लखनऊ की हाईकोर्ट की ऐतिहासिक बिल्डिंग हमने बनाई। पुलिस हेड क्वार्टर को समाजवादियों ने बनाया। इस सरकार ने सिर्फ डायल-100 का नाम बदला। हम 4 साल आने वाले नहीं, आपके यहां ही अदला-बदली होगी। अखिलेश ने कहा कि हम तो आपसे कहेंगे कि JP-NIC बना दीजिए। जो निवेशक आएंगे उन्हें JP-NIC दिखा दीजिएगा। 6 साल में अटल जी के नाम यूनिवर्सिटी नहीं बना पाए। समाजवादियों की खरीदी टेबल पर आप साइन करते हैं। सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि नहीं पार्क बना पाए तो किसी का नाम ही बदल दो। उन्होंने कहा कि नाले पर रिवर फ्रंट नहीं बनता उसकी सफाई होती है। काम किए होते तो GIS में होर्डिंग्स नहीं लगाना पड़ता।

स्वास्थ्य व्यव्स्था वेंटिलेटर पर

सपा प्रमुख ने कहा कि एंबुलेंस के बिना मरीज दम तोड़ देते हैं। मेदांता अस्पताल नेताजी, समाजवादी सरकार की देन है। समाजवादियों की देन है कि लुलु मॉल लखनऊ में है। स्टेयरिंग खुद हाथ में रखते तो 200 करोड़ न देने पड़ते। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर तंज कसते हुए कहा कि डिप्टी सीएम अस्पताल में छापा मारते हैं। सारा पैसा तो वित्त मंत्री के पास रखा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गलत नंबर मिला रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को बजट ही नहीं मिल रहा है।

जातीय जनगणना पर अखिलेश का सवाल

देश प्रदेश में जातीय जनगणना को लेकर अखिलेश ने सरकार से सवाल किया। अखिलेश ने कहा कि बिना जातीय जनगणना के सबका साथ सबका विकास नहीं है। यहीं बहुत सारे सदस्य हैं जो जातीय जनगणना चाहते हैं। विपक्ष और सत्ता के लोग जातीय जनगणना पर साथ आएं, उन्होंने कहा कि शूद्र ढाल न बने तो आप सत्ता में नहीं आ सकते। नेता सदन ही बता दें कि शूद्र कौन है। कोई जांघ से पैदा नहीं हो सकता है। भगवान सभी के हैं किसी एक के भगवान नहीं हैं।

आज अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर प्रहार किया तो वहीं सरकार से कई सवाल किए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को काम करने की जरुरत है। अखिलेश के सवाल पर सदन में जमकर हंगामा देखा गया। अखिलेश ने सरकार पर चुन चुन कर प्रहार किए। सीएम, डिप्टी सीएम समेत सभी लोगों से सदन में अखिलेश ने सवाल किया।

यह भी पढ़ें- Meerut: शादी के 16 घंटे बाद ही दूल्हे की चली गई जान, क्षेत्र में मचा हड़कंप, परिवार में मातम

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular