Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics: बीजेपी किसानों की हितैषी नहीं बल्कि पूंजीपतियों की सरकार, अखिलेश...

UP Politics: बीजेपी किसानों की हितैषी नहीं बल्कि पूंजीपतियों की सरकार, अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने आज बीजेपी (BJP) पर जमकर प्रहार किया। सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी सरकार किसनों की हितैशी नहीं है।उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने कोई काम नहीं किया है। सरकार को किसनों के बारे में सोचना चाहिए। किसनों की बजाय सरकार पूंजिपतियों की मदद में लगी है।

उन्होंने कहा कि “किसान की तो बहुत ही दुर्दशा है। खेती-किसानी अब मुनाफे का धंधा नहीं रह गयी है। हमेशा वह घाटे में ही रहती है। भाजपा सरकार एमएसपी का बहाना क्यों करती है? जबकि किसानों को उसकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कभी नहीं मिला है। गेहूं, धान के क्रय केन्द्रों पर किसान की फसल की खरीद में तमाम अड़चने लगाई जाती है।”

किसानों के नुकसान की भरपाई करे सरकार

सपा प्रमुख ने कहा कि “किसान को अनावृष्टि, ओले से क्षति भी झेलनी पड़ती है। खेत, खलिहानों में अग्निकांड की भी घटनाएं होती हैं। किसान की इस तबाही में राहत के नाम पर भाजपा सरकार सिर्फ फरेब करती है। किसान को समय से मुआवजा देने के बजाय वह सर्वे करने का नाटक करती है जबकि हालात से मजबूर किसान आत्महत्या कर रहा है।”

उन्होंने कहा कि “भाजपा के छल-छद्म का हाल इससे बुरा क्या होगा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के वादों का भी ख्याल नहीं किया। किसानों की आय 2022 तक दुगना करने के वायदे का क्या हुआ? सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। गन्ना किसानों के भुगतान का भी वादा भाजपा ने भुला दिया।”

पूंजीपतियों की सरकार

बीजेपी पर आरोप जड़ते हुए अखिलेश ने कहा कि “भाजपा सरकार गरीबों, किसानों की हितैषी नहीं है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। भाजपा सरकार की नीतियां पूंजीपतियों के स्वार्थ साधन के लिए बनती है। भाजपा सरकार ने तीन काले कृषि कानून बनाकर पूंजीपतियों के हित साधन का कार्य किया था जिसे किसान आंदोलन के चलते वापस लेना पड़ा। भाजपा सरकार का गरीबों, किसानों से कोई सरोकार नहीं है। गरीब और किसान ही अब भाजपा सरकार को उसकी सारी चालाकियों के बावजूद जमीन पर धूल चटाएगा।”

Also Read:

UP Politics: अखिलेश यादव बोले, ‘कुछ महीनों बाद बीजेपी को सब सिखाएगी जनता, महंगाई ने तोड़ी आम लोगों की कमर’

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular