Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics: प्रयागराज दौरा रद्द होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी में...

UP Politics: प्रयागराज दौरा रद्द होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी में टकरार, जानिए क्या थी वजह 

- Advertisement -

(UP Politics:) कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी(Former National President Rahul Gandhi)भारत जोड़ो के बाद से राहुल  लगातार चर्चा में बने रहते हैं। अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड से आज गांधी प्रयागराज दौरे पर आने वाले थें। इससे पहले की उनका आगमन प्रयागराज की धरती पर होता उनका दौरा रद्द कर दिया गया। सांसद का दौरा रद्द होने की वजह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा ये गंभीर आरोप लगाया जा रहा है कि राहुल गांधी के चार्टर्ड प्लेन को वाराणसी (Varanasi) में उतरने की इजाजत नहीं मिली।

(Varanasi) वाराणसी में प्लेन को उतरने की इजाजत ना होने पर गांधी का प्रयागराज में होने वाला कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता में खलवली मच गई है।और राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसके कारण वे वायनाड से सीधे दिल्ली चले गए।

कब होंगे प्रयागराज के दर्शन

आपको बता दें कि गांधी का प्रयागराज का दौरा रूक जाने के बाद अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि उनका अगला प्लान कब होगा। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका प्रयागराज आने का प्लान जल्द ही हो सकता है। भारत जोड़ो यात्रा के दरमियान यात्रा यूपी पहुंची थी लेकिन केवल 3 दिनों तक ही यात्रा यूपी में थी। भारत जोड़ो यात्रा के समय उनकी बहन प्रियंका गांधी अपने भाई के साथ नजर आई थी।

क्या क्या था राहुल का प्लान

प्रयागराज आने के बाद कांग्रेस नेता प्रयागराज में स्थित नेहरू गांधी परिवार के पैतृक आवास स्वराज भवन में रुककर अगले दिन कमला नेहरू ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम था। प्रयागराज में नेता को आने से रोक दिए जाने के बाद उनके कार्यकर्ता प्रदर्शन कर सकते हैं। गांधी काफी लम्बे समय से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे जिसमें उनको जनता का आपार सहयोग मिल रहा था।

ये भी पढ़े- UP Weather Update: यूपी में थमेगी तेज हवाओं की रफ्तार मौसम में देखने मिलेगा बदलाव

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular