Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics: शिवपाल यादव ने साधा डिप्टी सीएम मौर्य पर निशाना, कहा-...

UP Politics: शिवपाल यादव ने साधा डिप्टी सीएम मौर्य पर निशाना, कहा- एक नेता जी अपना विभाग भी नहीं चला पाए

प्रदेश में रही 2012 से 2017 के सपा के कामों को सराहते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में कभी खाद की कमी नहीं पड़ी,कभी किसानों के लिए पानी की कमी नहीं पड़ी,कभी बिजली के छापे किसानों पर नहीं पड़े, सिंचाई के लिए किसानों के लिए सपा ने फ्री पानी कर दिया था।

- Advertisement -

UP Politics: प्रदेश में आने वाले कुछ महीनों में निकाय चुनाव होने हैं तो वहीं आगामी साल में लोकसभा चुनाव होने को है। यही कारण है कि सारी राजनीतिक पार्टियां इसको लेकर तैयारियों में जुट गई है। जानकारी हो कि इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी लगातार क्षेत्र में जा रही है। पार्टी के तमाम नेता लोगों के बीच जाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव राम नगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां पर सरकार पर जमकर हमला बोला। शिवपाल ने इस दौरान पीडब्ल्यू मंत्री केशव मौर्य पर जमकर तंज कसा।

अयोध्या से बीजेपी को ललकार

अयोध्या पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव ने भाजपा और प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग केवल धोखा देते हैं। काम कुछ भी नहीं करते। वो बस जनता को धोखा दे रहे हैं। भगवान राम को धोखा दे रहे हैं, डिप्टी सीएम केशव मौर्या पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग तो चला नहीं उसमें घोर भ्रष्टाचार हुआ, अब उन्हें छोटा सा विभाग दे दिया गया है वह भी नहीं संभाल पा रहे हैं और अपना चुनाव भी हार चुके हैं। वो बड़बोले हैं।

ब्रजेश पाठक पर भी साधा निशाना

शिवपाल सिंह यादव ने डिप्टी सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि वे छापा मारते हैं पूरा स्वास्थ्य विभाग वेंटीलेटर पर है और बात कोऑपरेटिव के बारे करते हैं। शिवपाल ने कहा कि अपना विभाग तो संभल नहीं रहा है और बात कोऑपरेटिक की कर रहें हैं। शिवपाल ने कहा कि इन लोगों ने कोऑपरेटिव की हालत ही खराब कर के रखी है।

सपा के कामों को सराहा

प्रदेश में रही 2012 से 2017 के सपा के कामों को सराहते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में कभी खाद की कमी नहीं पड़ी,कभी किसानों के लिए पानी की कमी नहीं पड़ी,कभी बिजली के छापे किसानों पर नहीं पड़े, सिंचाई के लिए किसानों के लिए सपा ने फ्री पानी कर दिया था, सिंचाई मुक्त कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक जय शंकर पांडे की पत्नी की निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव अयोध्या गए थे।

Also Read: Ramadan: 22 या 23 मार्च कब रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा, जानिए सेहरी से इफ्तार का समय

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular