Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला प्रहार, कहा,...

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला प्रहार, कहा, बीजेपी के ट्रिपल इंजन आपस में टकराए

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखीमपुर खीरी के दौरे पर रहे। यहां पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार पर जमकर प्रहार किया। बेरोजगारी, महंगाई के साथ तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम किया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों को बचा रही है। भाजपा के सांसद पुलिस के साथ मारपीट कर रहे हैं जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए वह भागे फिर रहे है।

ट्रिपल इंजन आपस में टकाराए

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का ट्रिपल इंजन आपस में ही टकरा रहा है। शासन-प्रशासन और भाजपा के नेता जनता को परेशान कर रहे है। उन्होंने कहा कि कभी लखीमपुर गन्ने और मिठास के लिए जाना जाता था। किसानों को थार कार से रौंदा गया। लखीमपुर में किसान मारे गए। भाजपा सरकार में किसानों को न्याय नहीं मिला। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दुगुनी करने का झूठा वादा किया। महंगाई बढ़ गई। किसानों की आमदनी घट गयी।

सपा के पक्ष में पड़ेंगे वोट

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर चलते रहेंगे। पार्टी की कोशिश है कि नेता, कार्यकर्ता मिलकर जनता के मुद्दे पर चर्चा करें उन्हें उठाएं। भाजपा ने किसानों, नौजवानों को बर्बाद कर दिया है। पिछड़ों, दलितों को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने भाजपा के नेताओं को खुली छूट दे रखी है। वे चाहे जितनी गुण्डई करें, चाहे जो अपराध करे उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

Also Read:

CM Yogi Birthday: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कुछ इस अंदाज में दी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular