Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics : 'पठान' के सहारे बीजेपी पर अखिलेश का निशाना, कहा-...

UP Politics : ‘पठान’ के सहारे बीजेपी पर अखिलेश का निशाना, कहा- ‘फिल्म का हिट होना दुनिया में सकारात्मक सोच की जीत’

फिल्म पठान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है। आलम ये है कि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 600 करोड़ से भी ज्यादा हो गया है।

- Advertisement -

UP Politics: रिलीज से पहले शाहरुख की फिल्म पठान को लेकर जबरदस्त विरोध देखा गया था। पठान को लेकर माना जा रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नही कर पाएगी। इस फिल्म ने दो सालों से धीमी पड़ी बॉक्स ऑफिस की रफ्तार में जान डाल दी। ये फिल्म राजनीति की भी शिकार हुई बावजूद इसके फिल्म ने सारे पिछले रिकार्ड तोड़ दिए। इस फिल्म को लेकर कई प्रकार की बयानबाजी भी की गई। राजनीतिक दलों ने भी इस फिल्म पर टिप्पणी की थी।

पठान पर बोले अखिलेश

फिल्म पठान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है। आलम ये है कि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 600 करोड़ से भी ज्यादा हो गया है। सपा मुखिया ने इस फिल्म को नकारात्मक सोच पर सकारात्मक सोच की विजय बताया है।

अखिलेश ने पठान के सहारे बीजेपी पर निशाना साधा है और कहा कि बीजेपी ने हमेशा ही नकारात्मक राजनीति की है। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि “‘पठान’ का सुपर हिट होना देश और दुनिया में सकारात्मक सोच की जीत है और भाजपाई नकारात्मक राजनीति को जनता का करारा जवाब।”

पठान का हुआ था विरोध

शाहरुख दीपिका की फिल्म पठान का हिन्दू संगठनो ने जमकर विरोध किया था। कई स्थानो पर फिल्म के विरोध में पुतले भी जलाए गए थे। लोगों ने इस फिल्म को बैन करने की भी मांग की थी। वहीं इसके विपरीत इस फिल्म को लोगों ने पसंद भी किया। फिल्म ने सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। फैंस शाहरुख को कई सालों बाद बड़े स्क्रीन पर देखकर खुश हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म पर कई राजनेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। फिल्म के एक सीन पर जमकर विवाद हुआ था जिसपर बाद में सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई थी।

ये भी पढ़ें- UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य का ट्वीट- “दलितों व पिछड़ो के सम्मान की बात करने से धर्म के ठेकेदारों को क्यों लग रही मिर्ची”

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular