Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशइटावाUP Politics:योगी का बुलडोजर बना कई नेताओं के लिए मुसीबत, अखिलेश यादव...

UP Politics:योगी का बुलडोजर बना कई नेताओं के लिए मुसीबत, अखिलेश यादव भी हुए परेशान

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश राज्य में लगातार चल रहे बुलडोजर देख सारे लोग परेशान रहने लगे हैँ। बुलडोजर की जो राजनीति है ये समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस पार्टा को भी परेशानी में डाल दिया है। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा पार्टी ने अपने होने वाले चुनाव प्रचार में भारतीय जनता दल पार्टी के ऊपर पलटवार करते हुए बुलडोजर की राजनीति करने का आरोप लगाया था। वहीं सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने अपने हर कार्यक्रम में होने वाले भाषण में बीजेपी के बुलडोजर के बारे में बताया है।

बुलडोजर की राजनीति

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बुलडोजर के बारे में बहुत ही अनाप सनाप बोला पर उनका कुछ भी करना काम नहीं आया। वहीं उनका दांव उन पर ही भारी पड़ गया। और इसमें सबसे ज्यादा नुकसान सपा पार्टी को हुआ। बात अगर मतदाताओं की करें तो उन्होंने बुलडोजर की राजनीति को माना है। चुनाव होने के बाद सपा ने बुलडोजर के बारे में बोलना बंद ही कर दिया। जबकि सरकार की बुराई करने पर उतर आए।

कांग्रेस को बुलडोजर से दिक्कत

इधर बात की जाए कांग्रेस की तो इसे भी कुछ इस तरह की ही दिक्कत हो रही है। कांग्रेस जो की लगभग समाप्त होेते दिख रही है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि ”अगर हमारे नेताओं ने इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट लाइन परिभाषित नहीं की है तो हम क्या कर सकते हैं। प्रियंका गांधी जो यूपी की पार्टी प्रभारी हैं। उन्होंने पिछले एक साल से यहां कदम नहीं रखा है। इसलिए हमने भी ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बात करना बंद कर दिया है।” वहीं इन सारी बातों को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में बुलडोजर की राजनीति को बढ़ावा मिल सकता है।

 

ये भी पढ़े- Vikasnagar: अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, लौटी वापस, क्या है पूरा मामला

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular