Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsUP Politics : यूपी के कई मंत्री लड़ सकते लोकसभा चुनाव, महा...

UP Politics : यूपी के कई मंत्री लड़ सकते लोकसभा चुनाव, महा मेगा प्लान को लेकर भाजपा मुख्यालय में बड़ी बैठक

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) UP Politics : UP Politics अगले साल लोकसभा चुनाव होना है। UP Politics जिसमे संगठन बीजेपी के बड़े चेहरों को चुनाव लड़वा सकता है। सभी अपने अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखने वाले मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में उतार सकता है।

  • रायबरेली से लड़ सकते दिनेश प्रताप सिंह
  • महा मेगा प्लान पर बैठक
  • 1 जून से शुरू होंगी लोकसभा क्षेत्र की रैली

UP Politics : रायबरेली से लड़ सकते दिनेश प्रताप सिंह

दरअसल, लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने कई बड़े चेहरे हो लड़वा सकती है। पार्टी मंत्रियों को चुनाव में उतारने पर विचार कर रहा है। जिसमे रायबरेली, प्रयागराज, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर, बरेली, बलिया, मैनपुरी की सीट शामिल है। सूत्रों के अनुसार दानिश अंसारी को घघोषी, गिरीश यादव को जौनपुर और दिनेश प्रताप सिंह, रायबरेली से लड़ सकते है।

UP Politics : महा मेगा प्लान पर बैठक

यूपी में बीजेपी के महा मेगा प्लान को लेकर भाजपा मुख्यालय में सबसे बड़ी बैठक शुरू हुई। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारियों भी शामिल है। आज ही क्षेत्रवार तमाम कार्यक्रमों को अंतिम रूप जाएगा दिया।

1 जून से शुरू होंगी लोकसभा क्षेत्र की रैली

बीजेपी के महा मेगा प्लान के तहत महा संपर्क अभियान इसके साथ ही प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अमित शाह राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों को भी आज अंतिम रूप दिया जा सकता है। 1 जून से लेकर 20 जून तक हर लोकसभा क्षेत्र में रैलियां होनी है।

Also Read – टीएमसी के बाद सपा भी नई संसद भवन के उद्घाटन में नहीं लेगी भाग, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील ने दी जानकारी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular