Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, बिजनौर...

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, बिजनौर में बोले जेपी नड्डा- बूथ मैनेजमेंट मजबूत होगा तो सफलता तय है, जिन्हें टिकट नहीं मिला वह निराश न हो

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिजनौर और मुजफ्फरनगर की 15 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में सफलता के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि बूथ मैनेजमेंट मजबूत होगा तो सफलता निश्चित है। इंटरनेट मीडिया के जरिए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ें। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की जीत का आंकड़ा 300 सीटों के पार पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

जिन्हें टिकट नहीं मिला वह निराश न हो UP Vidhan Sabha Election 2022

जेवीएस रिसोर्ट में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों और प्रत्याशियों को जीत का मंत्र दिया। टिकट वितरण को लेकर नाराजगी पर उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि टिकट की लाइन लंबी होती है, लेकिन मिलता किसी एक को ही है। जिन कार्यकतार्ओं को टिकट नहीं मिले, वह निराश न हों। पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें। विधानसभा प्रभारियों को टिकट वितरण को लेकर उपजी नाराजगी दूर करने का जिम्मा भी सौंपा।

घर घर जा कर मतदाताओं से करें सम्पर्क UP Vidhan Sabha Election 2022

जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव आचार संहिता और कोरोना महामारी के चलते बड़ी सभाएं नहीं हो पाएंगी, लिहाजा कार्यकर्ता आमजन तक पहुंचने के लिए टोलियों में डोर-टू-डोर संपर्क करें। भीड़ एकत्र न करें। समाज के हर वर्ग तक जाएं और अपनी बात रखें। जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को जरुर याद दिलाएं। युवा मोर्चा के पदाधिकारी युवाओं के बीच जाएं। महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी महिलाओं के बीच जाकर भाजपा सरकार के कार्यों को गिनाएं।

Read More: Priyanka in UP: यूपी में प्रियंका ने सीएम फेस को नकार दिया, अब चुनाव लड़ेगी या नहींं, असमंजस बरकरार

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular