Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022,...

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, भाजपा ने प्रतापगढ़ की चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022  भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए प्रतापगढ़ के भी चार नामों की घोषणा कर दी है। इनमें पट्टी से वर्तमान विधायक और प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह पर एक बार फिर से पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

राजा भैया के खिलाफ सिंधुजा उतरी मैदान में UP Vidhan Sabha Election 2022

प्रतापगढ़ की चर्चित कुंडा सीट से रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के मुकाबले सिंधुजा मिश्रा सेनानी को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है। इसके पहले कई चुनाव में इनके पति शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी बहुजन समाज पार्टी से कुंडा से खड़े होते रहे हैं। सिंधुजा मिश्रा ने 2012 का चुनाव बसपा से विश्वनाथगंज से लड़ा था, लेकिन जीत नहीं मिली थी। वह जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

बाबा गंज से केशव पासी को मिला टिकट UP Vidhan Sabha Election 2022

भाजपा में बाबागंज सुरक्षित सीट से केशव पासी को मैदान में उतारा है। केशव 2002 में इसी सीट पर समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी रह चुके हैं, पर जीत नहीं पाए थे। हाल ही में वह भाजपा में शामिल हुए हैं और पार्टी ने इन पर भरोसा जता दिया, जबकि इस सीट से पवन गौतम का नाम प्रमुखता से चल रहा था। पवन भाजपा से बगावत करने वाले मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के करीबी माने जाते हैं।

रामपुर खास से नागेश प्रताप सिंह को टिकट UP Vidhan Sabha Election 2022

कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी के गढ़ रामपुर खास से भाजपा ने अपने जमीनी कार्यकर्ता नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार को तीसरी बार मैदान में उतारा है। इस सीट से वर्तमान में प्रमोद की पुत्री आराधना मिश्रा मोना विधायक हैं। इनके पहले लगातार नौ बार प्रमोद विधायक रहे।

Also Read : Lucknow Charbagh Railway Station will Become World Class : लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास, 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular