Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, पूर्व...

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, पूर्व कैबिनेट मंत्री रंगनाथ मिश्रा और सपा के मनीष रावत समर्थकों समेत भाजपा में हो गए शामिल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान में सिर्फ 12 दिन बचे हैं पर नेताओं के दल बदल का सिलसिला थम नहीं रहा है। लखनऊ में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इनको भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पूर्व कैबिनेट मंत्री रंगनाथ मिश्रा हुए शामिल UP Vidhan Sabha Election 2022

भारतीय जनता पार्टी की रामप्रकाश गुप्ता की सरकार में राज्य मंत्री और मायावती की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रंगनाथ मिश्रा भदोही की औराई से विधायक हुआ करते थे। बीते दिनों वह भाजपा के नेताओं के साथ काफी सक्रिय थे। रंगनाथ मिश्र के साथ भदोही के उनके समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।

सपा के मनीष रावत भी भाजपा में शामिल हुए UP Vidhan Sabha Election 2022

रंगनाथ मिश्र के अलावा समाजवादी पार्टी से विधायक रहे मनीष रावत ने भी शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मनीष रावत सीतापुर के सिधौली से विधायक थे। सपा ने इस बार उनकी जगह पर बसपा से सपा में शामिल होने वाले हरगोविंद भार्गव को प्रत्याशी बनाया है।

सपा से टिकट कटने के बाद खूब रोए थे UP Vidhan Sabha Election 2022

समाजवादी पार्टी से टिकट कटने के बाद जनता के बीच में जाकर पूर्व विधायक मनीष रावत फूट-फूटकर रोए थे। उन्होंने सपा पर गंभीर आरोप लगाए। मनीष रावत बोले कि आखिरकार पैसा जीत ही गया और सिधौली की जनता की मेहनत हार गई। समाजवादी पार्टी ने मनीष रावत की सास लखनऊ के मोहनलालगंज से पूर्व सांसद सुशीला सरोज को मलिहाबाद से प्रत्याशी बनाया है।

Read More: Aam Admi Party Release 5th Candidate List: आम आदमी पार्टी ने जारी की पांचवी लिस्ट, गोरखपुर सदर सीट से सीएम योगी के खिलाफ विजय श्रीवास्तव मैदान में

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular