Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, लखनऊ में...

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, लखनऊ में मतदान 23 फरवरी को 300 से अधिक मतदान केंद्र अति संवेदनशील

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधान सभा चुनाव के लिए राजधानी लखनऊ में मतदान 23 फरवरी को होगा। यहां पर 9 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हालात यह है कि राजधानी के तीन सौ से अधिक बूथ ऐसे चिह्न्ति किए गए हैं, जिनको अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। साढ़े तीन सौ क्रिटिकल बूथ भी पुलिस के रडार पर रहेंगे। इसके अलावा कुल 201 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जो वल्नरेबल और क्रिटिकल बूथ दोनों ही हैं। चार हजार से अधिक बूथों पर 23 फरवरी को मतदान होने जा रहा है, जिसको लेकर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

मिश्रित आबादी का इलाका बेहद संवदेनशील UP Vidhan Sabha Election 2022

प्रशासन और पुलिस ने लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव के लिए सुरक्षा का जो ब्लू प्रिंट तैयार किया है, उसमें 303 बूथ वल्नरेबल श्रेणी में, 351 बूथ क्रिटिकल श्रेणी में और 201 सेंटर वल्नरेबल एवं क्रिटिकल हैं। सर्वाधिक क्रिटिकल सेंटर मध्य विधानसभा क्षेत्र में हैं।

मिश्रित आबादी का इलाका बेहद संवदेनशील है। इन सभी बूथों और सेंटरों के लिए प्रशासन की खास तैयारी है। मतदान के दिन वेब कास्टिंग से लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा होगा।

Also Read : Akhilesh Yadav Gave Clarification in Unnao Case: उन्नाव मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी सफाई, बोले- हत्यारोपी से नहीं है कोई नाता, 4 साल पहले हो चुका है फतेह बहादुर सिंह का देहांत

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular