Thursday, July 4, 2024
HomeToday WeatherUP Weather: आज यूपी में बारिश के आसार! जानिए अपने शहर का...

UP Weather: आज यूपी में बारिश के आसार! जानिए अपने शहर का हाल

- Advertisement -

India News UP(इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम ने होली से ठीक पहले एक बार फिर करवट ले ली है। बृहस्पतिवार को देर शाम चली तेज हवाओं के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। यूपी के कई जिलों में बारिश भी हुई। बृहस्पतिवार को पश्चिम विक्षोभ के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। साथ ही पूरे पूर्वी यूपी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली।

ठंडा हुआ मौसम

होली से ठीक पहले यूपी में मौसम ठंडा हो गया है। कल देर शाम चली ठंडी हवाओं से प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है। साथ ही मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के माने तो आज भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने के असर है।

ALSO READ: अंगूर खाने वाले सावधान नहीं तो हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

आज प्रदेश में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। वही प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो यूपी में 24 मार्च को ज्यादा तर क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है।

राजधानी लखनऊ में गिरा टेंपरेचर

यूपी की की राजधानी लखनऊ में कुछ इलाकों में शाम को हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिसके बाद चली तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग की माने तो आज यानी शुक्रवार को बारिश की संभावना नहीं है। ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:- Mental Health: हंसना है मेंटल हेल्थ को ठीक करने के लिए रामबाण, जानिए कैसे

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular