Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsUP Weather Update: लखनऊ में बारिश के बाद निकली तेज धूप, बढ़ी...

UP Weather Update: लखनऊ में बारिश के बाद निकली तेज धूप, बढ़ी उमस; इस समय तक खराब रहेगा UP का मौसम 

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़),UP Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को करीब एक घंटे तक लगातार झमाझम बारिश होती रही। इस दौरान लखनऊ से सटे हुए बाराबंकी और सुल्तानपुर में ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि, 1 घंटे की बारिश के बाद लखनऊ में तेज धूप निकल आई, जिससे उमस भी बढ़ गई।

5 से 6 साल बाद दर्ज हुआ 26 डिग्री सेल्सियस पारा

वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते लखनऊ का अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा तो वहीं दूसरी ओर तापमान में भारी गिरावट भी दर्ज की गई है। लखनऊ मौसम विभाग की मानें तो लगभग 5 से 6 साल बाद ऐसा देखा गया है कि जब अप्रैल-मई के महीने में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

2-3 मई तक हो सकती है बारिश

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि जब कभी बारिश होती है तो तापमान नीचे जाता है। मौसम ठंडा हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते लखनऊ में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला-बदला सा नज़र आ रहा है। 2 मई तक प्रदेश के तमाम हिस्सों में बारिश होने की संभावना है तो वहीं कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। वहीं तेज हवाओं के चलने की भी संभवना है। अप्रैल के पहले हफ्ते में तेज धूप के साथ शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ था।

सड़कें डूबी पाना में

राजधानी लखनऊ में सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश गोमतीनगर के इलाके में देखी गई। इस दौरान गोमती नगर की कई सड़कें सिर्फ एक घंटे की बारिश में ही पानी-पानी हो गई। इतना ही नहीं बल्कि सड़कें पानी में भी डूब गई। जिसके चलते लोगों को काइी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी जाम होने के कारण लंबा जाम रहा।

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular