Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsUP Weather Update: बुंदेलखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट...

UP Weather Update: बुंदेलखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जबकि पूर्वी UP में लोग तपिश, लू से परेशान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),UP Weather Update: बिपरजॉय तूफान के चलते अगले दो दिन यानी आज और कल इसका असर बुंदेलखंड में देखने को मिलेगा। ये असर भारी बारिश के रूप में होगा। इसे लेकर अब मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग तपिश और लू का प्रकोप झेल रहे हैं और मंगलवार तक यही स्थिति बनी रहेगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में

आंचलिक मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिपरजॉय के प्रभाव के चलते हुई बरसात ने तापमान को एकदम से गिरा दिया। आगरा में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि कानपुर, लखनऊ, उरई, मेरठ, आगरा, फुरसतगंज, अलीगढ़ में बरसात रिकॉर्ड दर्ज हुई तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में रहा।

इन जिलों में तापमान में देखा गया उछाल

गर्मी की चपेट वाले जिलों में गोरखपुर, बहराइच, बलिया, वाराणसी बीएचयू, चुर्क, प्रयागराज, खीरी रहे। प्रयागराज में  43.8 डिग्री सेल्सियस सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। गोरखपुर में पारा 42.3, लखीमपुर में 41, वाराणसी में 43.1, चुर्क में 42.8, बलिया में 43.0 जबकि बहराइच में 42.0 अधिक तापमान दर्ज हुआ। तापमान में 4.5 डिग्री से 5.8 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया।

अगले दो दिन में मानसून की हो सकती है एंट्री 

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, बीते दिनों जिस गति से मानसून आगे बढ़ रहा था। उसके 21-22 तक यूपी में पहुंचने के आसार थे। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, आज दक्षिणी पश्चिमी मानसून बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है।

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular