Saturday, July 6, 2024
HomeToday WeatherUP Weather Update : जानिए यूपी के किन इलाकों में हो...

UP Weather Update : जानिए यूपी के किन इलाकों में हो सकती है बारिश, किया गया येलो अलर्ट जारी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Know which areas of UP may rain): उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस सप्ताह बहुत बारिश हुई है। इस बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश में किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार यानी आज से राज्य के पूर्वांचल  में मौसम साफ रहेगा। लेकिन दूसरी ओर पश्चिमी यूपी में बादल छाए रहने की संभावना जाताई जा रही है। जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

खबर में खासः-

  • बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश में किसानों को हुआ नुकसान
  • राज्य के पश्चिमी इलाकों में बारिश की संभावना 
  • क्या रहेगा आज मौसम का हाल?
  • इन जिलों के मौसम का हाल

हालांकि मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जहां शुक्रवार को राज्य के पश्चिमी इलाकों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कयोंकि कुछ जगहों पर ओला वृष्टि होने की संभावना भी है।”

क्या रहेगा आज मौसम का हाल?

बता दें भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पश्चिमी इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं राज्य के पूर्वी हिस्से में मौसम पूरे दिन साफ रहने की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में 24 और 25 मार्च को फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि नोएडा में शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। जबकि यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है।

इन जिलों के मौसम का हाल

अपको बता दें की गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि राजधानी लखनऊ में दिन के समय हल्के बादल आसमान में दिखाई देंगे। वहीं वाराणसी में भी मौसम साफ रहने की वजह से दिन में तेज धूप निकलेगी। जहां शुक्रवार को जिले में तेज धूप की वजह से गर्मी का भी असर देखने को मिल सकता है। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जाने की संभावना है। इसके अलावा आगरा में दिन के वक्त आसमान में हल्के बादल रहेंगे। हालांकि यहां बारिश की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें- Rain In UP : बेमौसम बरसात बनी आफत! यूपी में किसानों को बारिश से हो रहा बड़ा नुकसान, फसल खराब

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular