Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsUP Weather Update: यूपी में मोचा चक्रवात का दिखेगा असर, अगले 3...

UP Weather Update: यूपी में मोचा चक्रवात का दिखेगा असर, अगले 3 दिन मौसम बेहाल, जानें आपके इलाके का हाल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर अचानक से बदलाव दिखाई दे रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में मोचा तूफान का असर दिखाई दे रहा है।  धूल भरी आंधी लोगों के लिए परेशानी ला सकती है। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं राजधानी लखनऊ में अगले तीन दिन मोचा चक्रवात का असर दिकाई दे सकता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मोचा के असर से मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन तक शहर का अधिकतम पारा 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 19 मई को धूल भरी हवाएं परेशान कर सकती हैं। हालांकि इस दौरान बारिश नहीं होगी।

 नोएडा में 20 से ज्यादा क्षेत्रों में बिजली रही गुल

अगर दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें तो सोमवार आधी रात के बाद धूल भरी आंधी के साथ जिस तरह मौसम में अचानक बदलाव आया है। उसका सबसे ज्यादा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। नोएडा के 20 से ज्यादा सेक्टरों में मंगलवार सुबह तक बिजली गुल रही। इस कटौती का सीधा प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों पर भी सबसे ज्यादा पड़ा। अधिकारियों का कहना है, मौसम सामान्य होते ही जहां से भी बिजली की शिकायत मिली उसे दूर करने में कर्मचारियों की टीम जुट गई।

3 दिनों तक तेज गर्म हवाओं की संभावनाएं

सेक्टर-22 के निवासी एसके अवस्थी ने बताया कि रात को मौसम खराब होते ही बिजली चली गई। पूरे दिन हल्की धूप रही, जिससे गर्मी कम महसूस हुई। आने वाले 3 दिनों तक तेज गर्म हवाओं की संभावनाएं बन रही है, धूल भी उड़ेगी। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular