Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Weather Updates: यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 2 दिनों तक...

UP Weather Updates: यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 2 दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा

- Advertisement -

UP Weather Updates

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। कोहरे और ठिठुरन से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार सुबह लखनऊ, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक कोहरा घना रहने की संभावना है। वहीं, जिलों में तापमान का पारा दहाई अंक से नीचे आने लगा है।

सुबह सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए
राजधानी लखनऊ में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखे। मेरठ में भी सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। लोग खुद को गर्म करने के लिए अलाव के पास बैठे रहे। कानपुर में भी ठंड बढ़ गई है। आईएमडी ने कानपुर में मंगलवार को सात डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान जताया है।

शुक्रवार को मिल सकती है कोहरे से राहत
मौसम विभाग ने यूपी में बुधवार और गुरुवार को भी घने कोहरे की आशंका जताई है। लोगों से यातायात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। शु्क्रवार तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में मदरसों का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया, कई अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम संदिग्ध

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular