Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUttar Pradesh: 5 बच्चों की मां ने 9वीं में पढ़ने वाले छात्र...

Uttar Pradesh: 5 बच्चों की मां ने 9वीं में पढ़ने वाले छात्र का किया रेप, पुलिस ने कराया मुक्त

- Advertisement -

Uttar Pradesh

इंडिया न्यूज, चित्रकूट (Uttar Pradesh)। आपने महिलाओं के साथ रेप की खबरें जरूर सुनी होंगी, लेकिन चित्रकूट में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो हैरान करने वाला है। यहां एक पांच बच्चों की मां ने नौवीं में पढ़ने वाले छात्र के साथ रेप किया। पीड़ित के पिता ने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित भी बंधक था, पुलिस ने उसे मुक्त कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह मामला राजापुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पिता ने कोर्ट में इस्थगासा दाखिल किया है। उसमें बताया कि उनका बेटा महज 14 साल का है। 9वीं में पढ़ता है। एक महिला ने अप्रैल माह में बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और अगवा कर लिया। उसने बताया कि पुलिस थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत तक नहीं ली। अब कोर्ट के आदेश पर राजापुर थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके ठिकाने से पीड़ित छात्र को मुक्त कराया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल कराने के बाद आरोपी महिला के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित छात्र ने बताया कि महिला ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। वह अक्सर उसके साथ अश्लील हरकतें करती थी। उसे अगवा कर प्रयागराज ले गई थी। जहां आरोपी महिला ने एक किराए का घर लिया और उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रोज रेप करती थी।

यह भी पढ़ें: ताजमहल देखने आए पर्यटक की कोविड रिपोर्ट आई पॉजिटिव, विदेशी ‘लापता’

Connect Us Facebook | Twitter 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular