Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUttar Pradesh Assembly Election 2022 : यूपी चुनाव से पहले नोएडा में...

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : यूपी चुनाव से पहले नोएडा में कई बड़े नेता दलबदल की तैयारी में

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की आहट से जिले में सियासी पारा चढ़ने लगा है। जनवरी में चुनाव की घोषणा हो जाएगी। इससे पहले ही राजनीतिक दल एक-दूसरे को पटखनी देने में जुटे हैं। भाजपा ने सपा और बसपा में सेंधमारी कर कई नेताओं को अपने पाले में मिला लिया है। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी भी शामिल हैं। सपा, बसपा व रालोद ने भी कई नेताओं को अपने खेमे में शामिल कर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है

कांग्रेस के कृपाराम बसपा का दामन थाम चुके हैं Uttar Pradesh Assembly Election 2022

कांग्रेस के नोएडा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कृपाराम शर्मा पार्टी छोड़कर बसपा का दामन थाम चुके हैं। सूत्रों के अनुसार कृपाराम शर्मा को बसपा नोएडा विधानसभा से चुनाव मैदान में उतार सकती है। सपा भी नोएडा से ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतारने की तैयारी में है। फेडरेशन आफ नोएडा रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशंस (फोनरवा) के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा दो दिन पहले सपा में शामिल हुए थे।

कई नेता सपा का दामन थाम चुके हैं Uttar Pradesh Assembly Election 2022

जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय भाटी, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष अतुल शर्मा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी, बसपा के वरिष्ठ नेता संजीव त्यागी, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गौतम भी सपा का दामन थाम चुके हैं।

वहीं, बसपा के वरिष्ठ नेता व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी रालोद में शामिल हो चुके हैं। रालोद-सपा गठबंधन से उनके जेवर सीट से चुनाव लड़ने की चचार्एं हैं। इंद्रवीर भाटी दादरी से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चके हैं। उनके पिता पूर्व मंत्री तेज सिंह भाटी दादरी से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

अवतार सिंह भड़ाना के भी रालोद में शामिल होने की चर्चा Uttar Pradesh Assembly Election 2022

रालोद-सपा गठबंधन से फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के भी रालोद में शामिल होने की चर्चा है। वह भी रालोद-सपा गठबंधन से जेवर सीट से टिकट की कतार में है। सूत्रों के अनुसार जिले में एक नेता के साथ करीब एक दर्जन अन्य नेता भी भाजपा में जाने की तैयारी में है। उन्हें भाजपा की तरफ से हरी झंडी का इंतजार है। हाईकमान की मंजूरी मिलते ही उनकी भाजपा एंट्री हो जाएगी।

Also Read : Former Agra MLA Bhagwan Singh Kushwaha : आगरा के पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह ली भाजपा की सदस्यता

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular