Sunday, July 7, 2024
HomeAccident NewsUttar Pradesh: यूपी में पति और पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,...

Uttar Pradesh: यूपी में पति और पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बच्चों ने सुनाई रात में हुई आपबीती

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Uttar Pradesh: बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में सनसनीखेज मामला सामने आया है, पति और पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। आशंका जताई जा रही है की दुष्कर्म से आहत पति और पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सुबह जब घर वालों को पता चला तो अस्पताल ले गए पति की रास्ते में मौत हो गई जबकि जिला अस्पताल से डाक्टरों में पत्नी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। जहां पर इलाज के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।

पुड़िया और स्टील का ग्लास भी परिजनों को मिला

30 वर्षीय नवल किशोर और उनकी 27 वर्षीय पत्नी आरती की मौत के बाद परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। तहरीर में बताया की बीते शनिवार को दोनों दरिंदों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मृतिका ने परिजनों से मौत से पहले आप बीती सुनाई थी। जिसके आधार पर दो युवकों के खिलाफ परिजनों ने दुष्कर्म की तहरीर दी। आशंका जताई जा रही है को घटना से आहत पति पत्नी ने बिना किसी को कुछ बताए जहर खा लिया। घर के पीछे जहर की पुड़िया और स्टील का ग्लास भी परिजनों को मिला था।

दो लोगों पर रात में वीडियो बनाने की बात

मृतक दंपत्ति के बच्चों का कहना है की दो लोग घर पर आकर 12 बजे रात में मम्मी पापा का वीडियो बना रहे थे। हम लोग जब सुबह स्कूल जाने के लिए तयार हो रहे थे तो मम्मी पापा ने बुलाया और कहा की हम लोग मरने वाले हैं हम लोगों ने जहर खा लिया है। उन्होंने गांव के दो लोगों पर रात में वीडियो बनाने की बात बताई थी।

पुलिस पूंछतांछ कर घटना के बारे में जानकारी जुटा रही

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। घटना स्थल का एसपी गोपाल चौधरी ने निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से सुबूत जुटाए। एसपी ने कहा की पति पत्नी ने जहर खाने से मौत की सूचना मिली थी। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। दो अभियुक्तों को दुष्कर्म के आरोप में अरेस्ट किया गया है। घटना को जांच की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों से पुलिस पूंछतांछ कर घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Also Read: Pilibhit News: स्वर्ण जयंती पर व्यापारी स्वाभिमान यात्रा, संगठन पूरे प्रदेश में निकाल रही यात्रा 

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular