Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUttar Pradesh: समाजवादी पार्टी ने IG लखनऊ को हटाने की मांग की

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी ने IG लखनऊ को हटाने की मांग की

- Advertisement -

RAHUL PANDEY

लखनऊ के सरोजनी नगर से प्रत्याशी अभिषेक मिश्र चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। तीन सदस्यों के साथ चुनाव में शिकायत दर्ज कराते हुए सरोजनी नगर विधानसभा में सरकारी तंत्र का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरोजनी नगर में पूरे सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। अभी तक भाजपा उम्मीदवार की पत्नी जो कि आईजी रेंज लखनऊ हैं, उनको हटाया तक नहीं गया है।

आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह के रहते हुए कोई भी निष्पक्ष चुनाव नहीं होगा वह लगातार वोटरों पर दबाव बना रही हैं। उनका कार्यालय भाजपा का पार्टी कार्यालय बन गया है। हम पहले भी लक्ष्मी सिंह को हटाने को लेकर दो बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular