होम / UP Recruitment : युवाओं के लिए अच्छी खबर, यूपी सरकार 6 माह में देगी 15000 नौकरी, जानें किन पदों पर वैकेंसी

UP Recruitment : युवाओं के लिए अच्छी खबर, यूपी सरकार 6 माह में देगी 15000 नौकरी, जानें किन पदों पर वैकेंसी

• LAST UPDATED : February 13, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), UP Recruitment : यूपी की योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। बहुत जल्द यूपी सरकार की तरफ से हजारों पदों पर भर्तियां आने वाली हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 6 माह में 15000 पदों पर भर्तियां हो सकती हैं।

इन पदों पर होगी भर्तियां (UP Recruitment)

उत्तर प्रदेश के राजस्व, शिक्षा, बिजली, लोक सुरक्षा और श्रम रोजगार जैसे सरकारी विभागों में ये भर्तियां की जा सकती हैं। इसमें 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए वैकेंसी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य में 15000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। यूपी सरकार छह महीने में राज्य के 15,586 युवाओं को नौकरी देने जा रही है। इसमें 7,172 नए पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे और 10,139 पदों के लिए परीक्षा आयोजित कर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बिजली विभाग में भर्ती

इस संबंध में विभिन्न आयोगों ने सरकार को जानकारी दे दी है। इनमें सबसे अहम है राजस्व लेखाकार के 4700 पदों पर भर्ती। वहीं, 12वीं पास युवा लेखपाल के खाली पदों आवेदन कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अधिकतम 5447 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 598 पदों पर और विद्युत सेवा आयोग उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन 1136 पदों पर भर्ती करेगा। इसके अलावा राज्य के विभिन्न आयोगों द्वारा 10139 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

ALSO READ:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox