Monday, July 8, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand: CM धामी अपने दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय मंत्री से इलेक्ट्रिक व्हीकल...

Uttarakhand: CM धामी अपने दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय मंत्री से इलेक्ट्रिक व्हीकल में निवेश को लेकर किया अनुरोध

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (CM Dhami on his Delhi tour) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया।

खबर में खास:-

  • केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की।

  • सीएम धामी ने केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग का आश्वासन

  • नई दिल्ली में शुक्रवार से दो दिवसीय सम्मेलन

केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली दौरे पर है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया। साथ ही उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एवं बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध किया है। सीएम धामी ने कहा ऑटोमोटिव उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध एवं प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने का आग्रह किया ताकि प्रदेश में दक्षता विकास, औद्योगिक विकास के साथ साथ औद्योगिक निवेश भी आये। इससे राज्य में निवेश बढ़ने और रोज़गार सृजन के अवसर बढ़ेंगे । केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने राज्य में औद्योगिक विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

आपदा जोखिम कम करने को लेकर चर्चा

वहीं तुर्किये में भूकंप के हालात को देखते हुए नई दिल्ली में शुक्रवार से दो दिवसीय सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमे आपदा जोखिम कम करने को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही जोशीमठ भू-धंसाव के मुद्दे पर भी प्रस्ताव रखा जाएगा। जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास, विस्थापन और नई अवस्थापना के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से 2000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज मांगा है। यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भेज दिया गया है। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट में सरकार ने 1000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

Also Read: Laksar News: कांग्रेस का गैस के बढ़ते दामों को लेकर अनोखा प्रदर्शन, प्रदेश महामंत्री ने पेट के बल लेटकर पीठ पर रखा गैस सिलेंडर

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular