Sunday, July 7, 2024
HomePoliticsUttarakhand Congress: कांग्रेस ने धामी सरकार पर गाने के माध्यम से कसा...

Uttarakhand Congress: कांग्रेस ने धामी सरकार पर गाने के माध्यम से कसा तंज, गाने के बोल कुछ इस तरह…

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),देहरादून “Uttarakhand Congress :” कांग्रेस ने शियूं छ धामी एल्बम जारी कर सरकार को घेरा। कहा धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

एल्बम में धामी सरकार की कमियों को बखूबी दर्शाया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राज्यपाल को पत्र प्रेषित कर धामी सरकार पर पार्टी के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ राजनीतिक विद्वेष की भावना से कार्य करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायतीराज व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर रही है। इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके सरकार के कामकाज पर कांग्रेस ने शियूं छ धामी एल्बम जारी कर कटाक्ष किया गया है। जारी एल्बम में धामी सरकार की कमियों को बखूबी दर्शाया गया है। एल्बम लॉन्चिंग के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष के कहा कि धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

एलबम से सरकार का असली चेहरा सामने आएगा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने बताया कि धामी सरकार ने बच्चों की नौकरी छीनी है। इस सरकार द्वारा हर स्तर पर नौकरी में धांधली की गई। अंकिता भंडारी को सरकार इंसाफ देने में विफल रही। कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि वीडियो के माध्यम से सरकार की विफलता को दिखाया गया है। इस एलबम से सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आएगा।

Also Read: Khatima News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular