Monday, July 8, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand Congress First list Released : उत्तराखंड कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी,...

Uttarakhand Congress First list Released : उत्तराखंड कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, सिर्फ तीन महिलाओं को दिया टिकट

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, देहरादून/नई दिल्ली।

Uttarakhand Congress First list Released : कांग्रेस (Coongress) ने उत्तराखंड (Uttarakhand) के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। लंबे वक्त तक दिल्ली (Delhi) में राज्य ईकाई के नेताओं की केन्द्रीय नेतृत्व के साथ हुई बैठक के उपरांत कांग्रेस ने शनिवार की देर रात लिस्ट जारी की। खास बात ये है कि यूपी में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का दावा करने वाली कांग्रेस ने इस फार्मूले को उत्तराखंड में लागू नहीं किया है। 53 सीटों में से महज 3 महिलाओं को टिकट मिला है। पार्टी ने हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत और हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति को टिकट नहीं दिया है। बताया जा रहा कि अगली लिस्ट में इन दोनों को टिकट दिया जा सकता है।

पहली लिस्ट में इन महिलाओं को मिली जगह (Uttarakhand Congress First list Released)

राज्य में कांग्रेस ने पहली सूची में तीन महिला उम्मीदवारों को भी टिकट जता दिया है। कांग्रेस ने मसूरी से गोदावरी थापली, भगवानपुर से विधायक ममता राकेश और रुद्रपुर से मीना शर्मा को टिकट दिया है। जबकि राज्य में पार्टी ने 53 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। हालांकि कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पार्टी ने अभी पूरी लिस्ट जारी नहीं की है और बाकी बची 17 सीटों पर पार्टी कुछ अन्य महिलाओं को टिकट दे सकती है। वहीं कांग्रेस की पहली लिस्ट में कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार हरीश रावत की बेटी और यूथ कांग्रेस की नेता अनुपमा रावत को टिकट नहीं दिया है।

पहली सूची में इन्हें मिला टिकट (Uttarakhand Congress First list Released)

पुरोला से मालचंद, यमुनोत्री से दीपक बिजल्वाण, गंगोत्री से विजयपाल सिंह सजवाण, बदरीनाथ से राजेंद्र सिंह भंडारी, थराली (अजा) से डॉ. जीत राम, कर्णप्रयाग से मुकेश सिंह नेगी, केदारनाथ से मनोज रावत, रुद्रप्रयाग से प्रदीप थपलियाल, घनसाली (अजा) से धनीलाल शाह, देवप्रयाग से मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रतापनगर से विक्रम सिंह नेगी, धनौल्टी से जोत सिंह बिष्ट, चकराता (अजजा) से प्रीतम सिंह, विकासनगर से नव प्रभात, सहसपुर से आर्येंद्र शर्मा, धर्मपुर से दिनेश अग्रवाल, रायपुर से हीरा सिंह बिष्ट, राजपुर रोड (अजा) से राजकुमार, मसूरी से गोदावरी थापली, हरिद्वार से सतपाल ब्रह्मचारी, बीएचईएल रानीपुर से राजवीर सिंह चौहान, भगवानपुर (अजा) से ममता राकेश, पिरान कलियर से मोहमद फुरकान अहमद, मंगलौर से काजी निजामुद्दीन, यमकेश्वर से शैलेंद्र सिंह रावत, पौड़ी (अजा) से नवल किशोर, श्रीनगर से गणेश गोदियाल, कोटद्वार से सुरेंद्र सिंह नेगी, धारचूला से हरीश सिंह धामी, डीडीहाट से प्रदीप सिंह, पिथौरागढ़ से मयूख महर, गंगोलीहाट (अजा) से खजान चंद्र गुड्डू, कपकोट से ललित मोहन फर्स्वाण, बागेश्वर (अजा) से रंजीत दास, द्वारहाट से मदन बिष्ट, रानीखेत से करण महरा, सोमेश्वर (अजा) से  राजेंद्र बाराकोटी, अल्मोड़ा से मनोज तिवारी, जागेश्वर से गोविंद सिंह कुंजवाल, लोहाघाट से खुशाल सिंह अधिकारी, चंपावत से हेमेश खर्कवाल, भीमताल से दान सिंह भंडारी, नैनीताल (अजा) से संजीव आर्य, हल्द्वानी से सुमित हृदयेश, जसपुर से आदेश सिंह चौहान, काशीपुर से नरेंद्र चंद्र सिंह, बाजपुर (अजा) से यशपाल आर्य, गदरपुर से प्रेमानंद महाजन, रुद्रपुर से मीना शर्मा, किच्छा से तिलक राज बेहड़, सितारगंज से नवतेज पाल सिंह, नानकमत्ता (अजजा) से गोपाल सिंह राणा, खटीमा से भुवन चंद्र कापड़ी का नाम शामिल है।

(Uttarakhand Congress First list Released)

Also Read : Who is Harak Singh Rawat : जानें कौन हैं हरक सिंह रावत, जिन्हें भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular