Sunday, May 19, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई! CM धामी के पूर्व निजी...

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई! CM धामी के पूर्व निजी सचिव को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

India News UP(इंडिया न्यूज़),Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम का निजी सचिव रहे प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने लोगो को टेंडर दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी करता था। पी सी उपाध्याय ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कई लोगों के खिलाफ धोकाधड़ी की। पीसी उपाध्याय के विरोध प्रदेश के अलावा कई जगहों पर भी मुकदमे दर्ज हुआ है। देहरादून पुलिस ने पीसी उपाध्याय को उसके आवास से गिरफ्तार किया है। पीसी उपाध्याय कारोबारियों से ई-टेंडर के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करती थी। इस मामले में पुलिस ने सीएम निजी सचिव को उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन राज्यों में 6 केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी पर 3 राज्यों में 6 केस दर्ज हैं। उधर, आरोपी का करीबी भी राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा है। वही एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 9 मार्च को रामकेवल निवासी सिडकुल हरिद्वार ने केस दर्ज किया गया था। वे हरिद्वार में जेआर फार्मास्युटिकल कंपनी चलाते हैं। वर्ष 2022 में धीरज ऋषि निवासी पटियाला ने सौरभ वत्स निवासी देहरादून से उनकी मुलाकात हुई, तब सौरभ ने बताया कि वो प्रदेश सचिवालय में विशेष कार्याधिकारी है।

ALSO READ: Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव के इस फैसले से कांग्रेस को झटका, जानिए खबर

ऐसे करते थे ठगी

सूचना मिली है कि, सौरभ ने प्रकाश चंद्र उपाध्याय निवासी कलिंगा विहार माजरी माफी से सचिवालय में उनकी भेट कराई थी। तब पीड़िता ने बताया गया था कि उपाध्याय मुख्यमंत्री के निजी सचिव हैं। जिसके बाद सौरभ, उपाध्याय, सौरभ की पत्नी नंदिनी, उनके ड्राइवर  शाहरुख खान, सहयोगी महेश और उसके बेटे ने साजिश रचकर दवा सप्लाई का ई-टेंडर दिलाने के फर्जी दस्तावेज थमाते हुए पीड़ित से 52 लाख रुपये ठगे थे। इस मामले में आरोपी पीसी उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ: Code Of Conduct: आचार संहिता क्या होती है? क्यों और कब लागू होते हैं चुनाव के नियम, जानिए यहां

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular