Sunday, July 7, 2024
HomeCrime NewsUttarakhand News: प्रदेश में पाया गया नकली पनीर, अरारोट आदि से की...

Uttarakhand News: प्रदेश में पाया गया नकली पनीर, अरारोट आदि से की जा रहा था तैयार

- Advertisement -

Uttarakhand News:22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदारथों की पूर्ती का दायारा बढाया दिया है। मिलावट खोरो के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री ने कडे चेकिंग के निर्देश दिआ हैं। जिसे मद्दे नजर रखते हुए एफडीए की 2 टीमों ने सोमवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया।

इस दौरान 400 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया। जिसे नगर निगम की मदद से ट्रंचिंग ग्राउंड में जेसीबी से नष्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। साथ ही आनें वाले दिनों में प्रदेश में एसी और भी घटनाए हो सकती है।

बार-बार एक ही सप्लायर कर रहा है वारदात

बीते 2 साल में दून में जब भी मिलावटी पनीर की बड़ी खेप पकड़ी गई, इसका सप्लायर एक ही रहा है। सप्लाई रामपुर मनिहारन से की जा रही है। बीते साल अप्रैल में नेहरू कालोनी में एक मिल्क वैन में 500 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया था। यह पनीर भी रामपुर मनिहारन से लाया गया था। इससे पहले आइटी पार्क क्षेत्र में 180 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया था। इसका सप्लायर भी वही था।

जगह जगह कमरे ले रहे है किराए पर कमरे

मिलावटी एजेंट बार-बार अपना ठिकाना बदलते रहते हैं। ये लोग डेयरी आदि नहीं खोलते, बल्कि अलग-अलग जगह कमरे किराये पर लेते हैं। वहां डीप फ्रिजर आदि की व्यवस्था कर पनीर स्टोर किया जाता है। इसे फुटकर में बेचने के बजाय थोक में सप्लाई किया जाता है। मुख्यत: यह पनीर बड़े होटल व रेस्टोरेंट में सप्लाई किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Kedarnath: आज से खुलेगा आईआरसीटीसी का पोर्टल, यात्री कर सकेंगे हेली सेवाओं के लिए बुकिंग

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular