Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: भाजपा नेताओं के गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने पर सियासत गरमाई,...

Uttarakhand News: भाजपा नेताओं के गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने पर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने की देश से माफी मागनें की अपील

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Uttarakhand News: नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के समर्थन के बाद राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए पूर्व सीएम से देश से माफी और अजय भट्ट के इस्तीफे की मांग की है और वहीं, यूथ कांग्रेस ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के आवास का घेराव करने की घोषणा  भी की है।

स्वतंत्रता सेनानियों और देश के संविधान का अपमान किया- करण महरा

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा ने कहा कि इससे पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता का हत्यारा बताकर न केवल राष्ट्रपिता बल्कि सभी स्वतंत्रता सेनानियों और देश के संविधान का अपमान किया था। राष्ट्र महात्मा गांधी एक देशभक्त। अब केंद्र में मंत्री पद पर बैठे अजय भट्ट ने उनके बयान का समर्थन करते हुए साबित कर दिया है कि बीजेपी के सभी नेताओं की कातिलाना मानसिकता एक जैसी है। माहरा ने कहा कि इस तरह की मानसिकता से भाजपा नेता क्या साबित करना चाहते हैं? क्या वह स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के योगदान को स्वीकार नहीं करते हैं? क्या वह देश के सभी प्रमुख कार्यालयों में महात्मा गांधी के चित्र को नाथूराम गोडसे के चित्र से बदलना चाहते हैं?

संगठनों के समय देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी- करण मेहरा

उन्होंने ये कहा कि जिस सत्ता के बल पर वीर सावरकर, नाथूराम गोडसे का महिमामंडन कर भाजपा देश का इतिहास बदलने का प्रयास कर रही है। वह सत्ता देश के उन्हीं आम लोगों की देन है, जिन्होंने भाजपा से जुड़े संगठनों के समय देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। अंग्रेजों को सूचना दे रहे थे। केंद्रीय मंत्रिमंडल से अजय भट्ट को बर्खास्त करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जो महात्मा गांधी जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना नहीं जानता, उसे कैबिनेट में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

ये भी पढ़ें:- Tehri News: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के पास सड़क पर पलटी की कार, 4 लोग गंभीर रूप से घयाल

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular