Monday, July 8, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में बढ़ेगी ठण्ड, 2 दिनों के लिए शुष्क...

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में बढ़ेगी ठण्ड, 2 दिनों के लिए शुष्क और धुंध का करना होगा सामना

- Advertisement -

Uttarakhand Weather Alert

 

इंडिया न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 2 दिनों के लिए लोगों को शुष्क और धुंध का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग द्वारा इन 2 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस तक के अंतर की संभावना जताई जा रही है। तापमान में ऐसा बदलाव स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह से मिली जानकारी अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ों में सामान्य से अधिक पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक धुंध रहने के आसार हैं।
तापमान में रही वृद्धि 
आपको बता दें कि पौड़ी, नैनीताल, मुक्तेश्वर व मसूरी समेत उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में पाला पड़ रहा है। हालांकि सोमवार की सुबह कई क्षेत्रों में धूप देखने को मिली वहीं शाम होते-होते हलके बादल छाये। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार उत्तराखंड के कई क्षेत्रों के तापमान में वृद्धि भी देखी गयी। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री से बढ़कर 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी तरफ मसूरी में अधिकतम तापमान 1 डिग्री की वृद्धि के साथ 21.7 व न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
आने वाले 2 दिनों में उत्तराखंड वासियों को ठंड से विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, मगर इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और सड़क किनारे अपना जीवन यापन कर रहे लोगो पर पड़ेगा। इसको देखते हुए श्री महाकाल सेवा समिति ने ठंड के मौसम में गरीबों को गर्म कपड़ें बताने की अपील की है।
Connect Us Facebook | Twitter
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular