Sunday, July 7, 2024
HomeToday WeatherUttarakhand Weather: इन इलाकों में कुछ दिन भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना,...

Uttarakhand Weather: इन इलाकों में कुछ दिन भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना, जानें आज कैसे रहेगा मिजाज

- Advertisement -

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में गर्मिया अगले तीन-चार दिन परेशान कर सकता है। वही इसका सबसे ज्यादा असर मैदानी इलाकों में दिखने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो मैदानी क्षेत्र में पारा 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। जबकि, पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। वही प्रदेश में आज का मौसम साफ रहने के आसार है।

 पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में पारा और चढ सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना जताई है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है। देहरादून और पंतनगर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

आज का अधिकतम व न्यूनतम तापमान इतना 

प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में आज का मौसम साफ रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:- Roorkee News: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान, जाने पूरी खबर

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular