Monday, July 8, 2024
HomeBreaking NewsVaranasi News : काशी में बिकने लगी चंद्रयान-3 वाले लड्डू गोपाल, होने...

Varanasi News : काशी में बिकने लगी चंद्रयान-3 वाले लड्डू गोपाल, होने वाली है सबसे ज्यादा बिक्री

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Varanasi News वाराणसी : काशी की मान्यता है कि काशी में सात वार और 9 त्योहार का होता है। यहां पर हर त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सावन का पवित्र महीना बीतने के बाद काशी वासी अब श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी में जुट चुके हैं।

मुर्तिया कर रही आकर्षित

जिसको लेकर काशी के बाजार भी सज चुके हैं। मार्केट में अलग -अलग प्रकार के लड्डू गोपाल मार्केट में आए हुए हैं। लेकिन इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सबसे आकर्षक का केंद्र चंद्रयान-3 के साथ लड्डू गोपाल लोगों को अपनी तरफ खूब आकर्षित कर रहे हैं। इस बार जन्माष्टमी के मौके पर लोगों के घरों में लड्डू गोपाल चंद्रयान के साथ पूजे जायेगे।

घर में सज रहे लड्डू गोपाल

कशी के लोग चन्द्रयान वाले कान्हा को अपने घरों में ले जाकर झाकिया सजा रहे है। चंद्रयान की सफलता पर पूरे देश में खुसी का माहौल है। लोग इसे अलग – अलग तरीके से दर्शा रहे है। कुछ लोगों ने पैन्टिन्ग की तो कुछ ने अलग तरीके से कला का प्रदर्शन किया। वही, वाराणसी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले चंद्रयान-3 वाले लड्डू गोपाल दुकानो पर बिकने लगे है।

Also Read – Sanatana Controversy : अयोध्या के संत ने सनातन धर्म पर दिया बड़ा बयान – “उदयनिधि स्टालिन का सर काटने वाले को देंगे 10 करोड़..

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular