Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशVaranasi : सपा प्रमुख ने विश्वनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना, बीजेपी...

Varanasi : सपा प्रमुख ने विश्वनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

सपा प्रमुख ने काशी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के सामने मंहगाई और बेरोजगारी की बड़ी चुनौती है।महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है।

- Advertisement -

Varanasi: सपा प्रमुख अखिलेश यादव दो दिवसीय पूर्वांचल के दौर थे। आज उनके दौरे का दूसरा और आखिरी दिन था। ऐसे में उन्होंने वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। पूर्व सीएम ने आज वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिक पूजी अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पप्पू की लड़ी पर चाय की भी चुस्की ली। हर कार्यक्रम में उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की भीड़ उमड पड़ी थी।

सपा प्रमुख ने काशी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के सामने मंहगाई और बेरोजगारी की बड़ी चुनौती है।महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, बिजली महंगी हो गई है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की सफाई कहां हुई? बिना गोमती, वरुणा, यमुना की सफाई के मां गंगा की सफाई नहीं हो सकती है। वरुणा नदी और गोमती नदी की सफाई का कार्य समाजवादी सरकार में शुरू हुआ था। उसे भाजपा ने बर्बाद कर दिया है।

सपा प्रमुख ने कहा कि मैंने प्रार्थना की है कि आम लोगों का जीवन बेहतर हो। अखिलेश का का कहाना है कि कि धार्मिक स्थल का मूल स्वरूप बना रहे। इन्फ्रास्ट्रक्चर के अच्छे काम होते रहने चाहिए। यहां जिस कॉरिडोर बनने की चर्चा है। उसका प्रस्ताव समाजवादी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में आया था। इसके लिए मकान अधिग्रहण का काम भी शुरू हुआ था। भाजपा ने स्थल की सुंदरता, हेरिटेज और इतिहास सबको बर्बाद कर दिया। विश्वनाथ धाम परिसर में एक बड़ा पुराना वृक्ष था, उसे क्यों गिरा दिया ?

ये भी पढ़ें- Lalitpur: एक्सपायरी टेबलेट खाने से बिगड़ी दो दर्जन से अधिक बच्चों की तबियत, परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर लगाए आरोप

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular