Friday, July 5, 2024
HomeAasthaभूलकर भी घर की इन 5 जगहों पर न रखें तुलसी का...

भूलकर भी घर की इन 5 जगहों पर न रखें तुलसी का पौधा, नहीं तो जाएंगे कंगाल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Vastu Tips For Tulsi : हिंदू धर्म में में तुलसी को केवल पौधा ही नहीं, बल्कि देवी मां का रूप माना जाता है और पूजा भी की जाती है। तुलसी के पौधें को घर पर लगाने से नकारात्मकता दूर रहती है और बुरी चीजें घर के आस-पास भी नहीं आती है। मान्यताओं के अनुसार तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है और इसमें मां लक्ष्मी जी का भी वास होता है।

 Vastu Tips For Tulsi

  1. तुलसी बेहद ही शुभ मानी जाती है। इसका पौधा लगाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है। तुलसी का पौधा कभी भी वहां नहीं रखना चाहिए जहां गंदगी हो।
  2. तुलसी के पौधे को हमेशा हरा-भरा रखना और खुले स्थान पर लगाना चाहिए। इसके पौधे को कभी भी अंधेरे कोने में ना रखें। इससे आर्थिक हानि हो सकती है।
  3. तुलसी का पौधा भूलकर भी घर की छत पर नहीं रखना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आ सकती है और सुख-समृद्धि नष्ट हो सकती है।
  4. वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर के मंदिर के आस-पास लगाने से घर में समृद्धि आती है। लेकिन कभी भी इस पौधे को भगवान शिव की तस्वीर के पास नहीं लगाना चाहिए।
  5. भगवान गणपति की तस्वीर के पास भी तुलसी के पौधे को नहीं रखना चाहिए। आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। क्योंकि तुलसी माता और गणेश जी ने एक दुसरे को श्राप दिया था।

ALSO READ:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular