Friday, July 5, 2024
HomeHealth TipsVitamin D की कमी से हो सकती है कई परेशानियां, जानें कैसे...

Vitamin D की कमी से हो सकती है कई परेशानियां, जानें कैसे करें इसे दूर

- Advertisement -

India News, (इंडिया न्यूज), Vitamin D: विटामिन डी आपके स्वास्थ के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। विटामिन डी की कमी से आपके हड्डियों , ब्लड प्रेशर, दांत और मांसपेशियों की सेहत प्रभाव पड़ता है। Vitamin D की कमी से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। जिससे आपको थकान के साथ तनाव जैसी समस्या हो सकती है।

ऐसे में इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए लोग कई तरह के दवाईयों का सेवन करने लगे है।
दवाईयां कभी भी लंबे समय के लिए सहीं नहीं माना जाता है। हम सब को पता होना चाहिए कि विटामिन डी का सबसे बड़ा सोर्स धूप है। हालांकि, बहुत ही कम लोगों को पता होता है कि धूप में कब बैठना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

धूप में कब बैठना चाहिए

धूप से विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए आप हर सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच धूप में बैठ सकते है। गर्मी के दिनों में आप 20 से 25 मिनट तक धूप में बैठ सकते है। वहीं सर्दी में आप दो घंटे की धूप ले सकते है। कहा जाता है कि इतने समय में हमारा शरीर भरपूर मात्रा में विटामिन डी अवशोषित कर लेता है।

गाय के दूध का सेवन

विटामिन डी के सोर्स के लिए गाय का दूध बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की भी माने तो लो फैट मिल्क की बजाय फुल क्रीम मिल्क पीने से आपके शरीर को ज्यादा विटामिन डी के साथ कैल्शियम भी मिलता है।

दही है फायदेमंद

दही खाने से विटामिन डी की कमी दूर होती है। इसलिए हमें नियमित तौर पर दही का सेवन करते रहना चाहिए। दही आपके शरीर में विटामिन डी की पूर्ति करने के साथ कई जरूरी पोषक तत्वों की भी पूर्ति करता है।

साल्मन मछली

साल्मन फिश ओमेगा 3 और फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसे विटामिन डी का सबसे बेहतरीन सोर्स भी कहा जाता है। इसके सेवन से आपके शरीर को विटामिन डी मिलता है। जिससे की आप अन्य कई तरह की समस्याओं से बच सकते है।

अंडा में भरपूर विटामिन

धूप के सेंकने से आपके शरीर को जितनी विटामिन मिलती है उतना ही विटामिन आपको अंडा के नियमित सेवन करने से भी मिलते है। अंडे में विटामिन डी की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए अंडे के पीले भाग को खाने की सलाह हमें डॉक्टरों द्वारा दी जाती है। अंडा हर तरह से हमारे सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करता है।

ये भी पढ़ें:-

शरद पूर्णिमा पर बांकेबिहारी मंदिर खुलने के समय में हुआ बदलाव, जानें कब तक खुले रहेंगे पट 

भूमि विवाद में चाचा ने भतीजा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular