Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsLucknow News : लघु सिंचाई भवन के शिलान्यास समारोह में पहुंचे जल...

Lucknow News : लघु सिंचाई भवन के शिलान्यास समारोह में पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Arun Kumar Chaturvedi, Lucknow : राजधानी लखनऊ के हरिहरपुर गांव में लघु सिंचाई भवन का शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। जल शक्ति मंत्री ने बटन दबाकर भूमि भवन का शिलान्यास किया।

कृषि उत्पादकता में वृद्धि करते हुए किसानों की आय को दो गुना करना 

प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति बहुत जागरूक है एवं छोटे किसानों अर्थात् लघु एवं सीमान्त किसानों को समय से सुनिश्चित व नियंत्रित सिंचाई उपलब्ध कराने की दिशा में निरन्तर काम कर रही है। सरकार का मानना है कि किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराते हुए एवं उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि करते हुए उनकी आय को दो गुना किए जाने की दिशा में हम अग्रसर होंगे।

उक्त विचार स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री जल शक्ति विभाग द्वारा लघु सिंचाई विभाग के मुख्यालय स्थित “लघु सिंचाई भवन” के शिलान्यास समारोह में व्यक्त किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि प्रदेश सरकार के “संकल्प पत्र 2022” के अनुसार किसानों के हितों के प्रति पूर्णतया कटिबद्ध है एवं मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अन्तर्गत उथले, मध्यम व गहरे नलकूप निर्माण के साथ-साथ प्रथम बार शासकीय व अर्द्ध-शासकीय भवनों पर रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना एवं विन्ध्य व बुन्देलखण्ड क्षेत्र के पठारी इलाकों में ब्लास्टवेल की अनुदानित सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

वृद्धि हमेशा मेहनत से ही सम्भव 

राज्य मंत्री जल शक्ति, रामकेश निषाद एवं दिनेश खटीक ने सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जाने वाली योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं बताया कि छोटे किसानों को समय से सिंचाई की सुविधा प्रदान करके ही हम अपने उद्देश्य में सफल हो सकते हैं। किसान अन्नदाता हैं एवं प्रदेश के अन्न भण्डारण में उल्लेखनीय वृद्धि उनकी मेहनत से ही सम्भव हो पाई है।

प्रमुख सचिव, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, अनुराग श्रीवास्तव ने प्रदेश के सिंचित क्षेत्रफल में लघु सिंचाई विभाग के महत्त्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला एवं बताया कि विभाग किसानों की सुनिश्चित व नियंत्रित सिंचाई उपलब्ध कराने के साथ-साथ वर्षा जल संचयन व भूजल संवर्द्धन की दिशा में भी निरन्तर कार्य कर रहा है।

सचिव, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, बलकार सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि उत्तर प्रदेश, लघु सिंचाई संसाधनों की बदौलत ही न केवल प्रदेश वासियों के लिए अन्न का पर्याप्त उत्पादन कर रहा है, वहीं देश के अन्न उत्पादन क्षमता में भी उल्लेखनीय योगदान कर रहा है।

विशेष सचिव, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के किसानों की कृषि उत्पादकता में वृद्धि में लघु सिंचाई विभाग का उल्लेखनीय योगदान है एवं विभाग के निरन्तर प्रयासों से किसानों की आय निश्चित ही दोगुनी होगी। भूगर्भ जल विभाग के निदेशक, वी०के० उपाध्याय ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा चेकडैम निर्माण व तालाबों के जीर्णोद्धार के माध्यम से वर्षा जल संचयन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। फलस्वरूप प्रदेश के अतिदोहित व क्रिटिकल विकासखण्ड की स्थिति में सुधार हुआ है।

विभाग के मुख्य अभियन्ता रमाकान्त तिवारी ने किया सभी का स्वागत

विभाग की ओर से उपस्थित अतिथियों एवं विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत विभाग के मुख्य अभियन्ता, रमाकान्त तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने किसानों के हित में चलाई जाने वाली विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सरकार एवं शासन से मिल रहे निरन्तर सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। समारोह में मुख्यालय के कार्मिकों के साथ-साथ लघु सिंचाई विभाग के क्षेत्रीय अभियन्तागण भी उपस्थित रहे।

Read more: Allahabad High Court News : हाईकोर्ट- आदतन अपराधी पर ही हो सकती है गुंडा एक्ट की कार्यवाही, 31 अक्टूबर तक हो गाइड लाइंस जारी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular