Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsHum Mahilayen: उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने महिलाओं...

Hum Mahilayen: उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने महिलाओं से जुड़ी तमाम मुद्दों पर की खुलकर बात, जानिए सबकुछ

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Hum Mahilayen Shakti Award 2023,उत्तराखंड: देहरादून में आयोजित इंडिया न्यूज़ के खास कार्यक्रम हम महिलाएं (Hum mahilayen) में उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने भी हिस्सा लिया। रितु खंडूरी ने महिलाओं से जुड़ी तमाम मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने वर्तमान समय में आ रही महिलाओं की चुनौतियों पर बोलते हुए कहा कि अभी महिलाओं को भविष्य में भी बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना है। हां! महिलाओं को जगह मिल रहा है। उन्हें मंच मिल रहा है, या यूं कहे कि वो कोहनी मार कर जगह बना रही हैं। ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिन पर अभी काम होना बाकी है, लेकिन मैं इस बात से खुश हूं कि लोगों में ये अवेयरनेस आई है कि महिला को भी बराबरी का हक मिलना चाहिए। UCC(यूनिफार्म सिविल कोड) जैसे सवाल पर रितु खंडूरी ने बोला कि वो उसके पक्ष में हैं।

महिलाओं को अभी और इमपावर करना है-रितु खंडूरी

रितु खंडूरी ने महिलाओं के अधिकार पर बात करते हुए कहा कि अभी महिलाओं को और इमपावर करना है। उनको हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की जरूरत है। लेकिन सबसे जरूरी जो बात है वो ये कि महिला को ये जानना बहुत जरूरी है कि जो चीजें उन्हें मिल रही हैं। वो उनका अधिकार है। उनपर कोई एहसान नहीं कर रहा है। ये मानसिकता बदलना होगा पूरे समाज में इस तरह के सोच को बदलने की जरूरत है। नीचे पूरा इंटरव्यू सिर्प एक क्लिक में सुनिए…

महिला से आदेश लेने में लोगों को दिक्कत

जब उनसे सवाल किया गया कि बतौर विधानसभा अध्यक्ष आप अपने चुनौतियों पर कैसे काम करती हैं? इस सवाल पर  रितु खंडूड़ी ने कहा कि हर काम में अपनी चुनौती होती हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हम एक पितृसत्तात्मक समाज में रहते हैं। ऐसे में एक महिला से आदेश लेने में लोगों को दिक्कत होती है। यदि कोई पुरूष राष्ट्रपति है तो उसके साथ अलग व्यवहार देखने को मिलता है और वहीं एक महिला राष्ट्रपति है तो उससे साथ लोगों का अलग तरीके से व्यवहार देखने को मिलता है। एक महिला अपने तरीके से अपना काम करती है और मैं विधान सभा को अपने तरीके से चलाती हूं। मैं विधान सभा को बेहद अच्छे तरीके से सभांलती हूं।

रितु खंडूरी को जानिए

2022 में धामी राज में रितु खंडूड़ी को पहली महिला स्पीकर के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया था। अभी तक उत्तराखंड की सियासत में विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पुरुष ही काबिज रहे हैं। लिहाजा, पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी महिला को विधान सभा अध्यक्ष पद संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई। ऋतु खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी हैं। प्रदेश के नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को उनका जन्म एक फौजी परिवार में हुआ था। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी हासिल किया है।

उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष

साल 2006 से लेकर 2017 तक उन्होंने नोएडा की ऐमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के रूप में भी काम किया है। ऋतु खंडूड़ी लंबे समय से समाजसेवा में भी ऐक्टिव रही हैं। साल 2017 के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इस साल 2022 के चुनाव में कोटद्वार से जीत हासिल की जिसके बाद उन्हें उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।

UP Heat Stroke: गर्मी ढाह रही सितम, बलिया में हर सवा घंटे में एक मौत की खबर; हीट स्‍ट्रोक से खुद को ऐसे बचाएं

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular