Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशWeather News: थोड़ी ठंड थोड़ी गर्मी फरवरी के अखिरी में क्या है...

Weather News: थोड़ी ठंड थोड़ी गर्मी फरवरी के अखिरी में क्या है मौसम का हाल पढ़िए पूरी खबर   

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश के वाराणसी समेत कई जगहों जैसे पूर्वाचंल के जिलों में फरवरी के महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का असर होने लगा है। लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। राज्य की अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुकी है। रात में ठंड का तो वहीं दिन में पूरी तरह से गर्मी का एहसास होता दिख रहा है।

 

सुबह-शाम के सुहानी ठंड है। लेकिन दोपहर होते ही काफी तेज गर्मी पड़ने लगी है। लेकिन पूरे दिन धूप ने अपना असर दिखाया। जिससे तापमान बढ़ने के साथ सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड तैयार किया गया है। तेज धूप से उमस भड़ी गर्मी का एहसास हुआ है।

वहीं अधिकतर जगहों पर अब पंखे चलने लगे हैं। घरों, दुकानों, दफ्तरों, में दिन के समय पंखे का इस्तेमाल होने लगा है। सोते समय रजाई ओढ़ने पर गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं रजाई न ओढ़ने पर सर्दी का अहसास हो रहा है। इस तरह के मौसम को देख कहा जा सकता है कि जो मौसम अप्रैल में होता था वह फरवरी में देखने को मिल रहा है।

 

न्यूनतम तापमान

आपको बता दें कि जहां जनवरी में घना कोहरा छाया और सर्द नम हवाएं चलीं। शीतलहर जैसी समस्याएं देखने को मिल रही थी। वहीं फरवरी के शुरूआत से ही तापमान का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जो सामान्य से ज्यादा है। 24 घंटे में ही एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है।

अभी इस तरह के मौसम देख अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में गर्मी किस चरम सीमा पर होगी। वहीं तापमान बीते दिनों 14.2 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि तापमान और बढ़ सकता है।

ये भी पढ़े-UP Politics: बीजेपी नेता का अखिलेश पर निशाना, चाचा शिवपाल यादव को लात मारने तक की  कह दी बात पढ़िए पूरी खबर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular