Sunday, July 7, 2024
HomeLatest News28 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है National Science Day, जानें...

28 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है National Science Day, जानें इतिहास और इस बार की थीम

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), National Science Day : हर साल 28 फरवरी देश में नेशनल साइंस डे मनाया जाता है। यह दिवस जनसाधारण के दृष्टिकोण और आदर्श के रूप में स्थापित करने का अवसर प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आज ही क्यों मनाया जाता है? यदि नहीं पता है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है।

क्यों मनाया जाता है National Science Day

National Science Day
भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन

नेशनल साइंस डे 28 फरवरी को इस लिए मनाया जाता है कि इसी दिन महान भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस साल की नेशनल साइंस डे की थीम “सतत भविष्य के लिए विज्ञान” (Science for a Sustainable Future) है। ये थीम सतत विकास और पर्यावरण संतुलन के लिए विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है।

नेशनल साइंस डे पर विज्ञान की महत्वता को सार्वजनिक रूप से स्थान दिया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य सीवी रमन जी के महत्वपूर्ण योगदान को समझना और याद करना है। इसके साथ ही इस दिन के माध्यम से विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जो विज्ञान के महत्व को बढ़ावा देते हैं।

सीवी रमन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

सीवी रमन जन्म तमिलनाडु में 7 नवंबर 1888 में हुआ था। इसका पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था। इन्होंने 1907 से 1933 के बीच उन्होंने कोलकाता के इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस में काम करते हुए फिजिक्स के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोजें की औक 1930 में सीवी रमन भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular