Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशWoman Trampled by Truck in Gorakhpur : फोरलेन पर बाइक से गिरी...

Woman Trampled by Truck in Gorakhpur : फोरलेन पर बाइक से गिरी म​हिला को ट्रक ने रौंद दिया

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, गोरखपुर : 

Woman Trampled by Truck in Gorakhpur : गोरखपुर के बेलीपार इलाके के सेंवई बाजार में फोरलेन पर बाइक से गिरी म​हिला को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक का कब्जे में लिया है। ट्रक पर कोयला लदा है। (Woman Trampled by Truck in Gorakhpur)

बेटे संग दूसरे घर जा रही थी महिला (Woman Trampled by Truck in Gorakhpur)

बांसगांव के वार्ड नम्बर दस निवासी बशीर की पत्नी हमीदुन शनिवार को अपने बेटे शमशाद के साथ बाइक से गोरखपुर स्थित अपने दूसरे घर जा रही थीं। सेंवई बाजार के पास निर्माणाधीन अण्डर पास की दोनों पटरियों पर गिट्टी पत्थर बिखरे हुए थे। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई।

पहिया महिला के सिर पर चढ़ गया (Woman Trampled by Truck in Gorakhpur)

बाइक अनियंत्रित होता देख म​हिला बाइक से उतरने लगी। जिससे महिला व उसका बेटा दोनों बाइक लेकर गिर गए। तभी पीछे से जा रहे कोयला लदे ट्रक ने महिला को रौंद दिया। ट्रक का पहिया महिला के सिर पर चढ़ गया। हादसे में 55 वर्षीय हमीदुन की मौत हो गई। वहीं उसका बेटा शमशाद घायल हो गया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

(Woman Trampled by Truck in Gorakhpur)

Also Read : Shivpal Yadav In UP politics : यूपी की राजनीति में शिवपाल यादव, अपने और बेटे आदित्य के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular