Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMathura: मथुरा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आपस में भिड़े कार्यकर्ता,...

Mathura: मथुरा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आपस में भिड़े कार्यकर्ता, जमकर हुआ हंगामा

- Advertisement -

Mathura

इंडिया न्यूज, मथुरा (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मथुरा पहुंची। यहां कांग्रेस के नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया। भारत जोड़ा यात्रा में शामिल नेताओं ने होली गेट के समीप जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान दो गुट में विवाद हो गया।

नेता मंच से लगाते रहे आवाज, कार्यकर्ताओं करते रहे विवाद 
एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिससे जनसभा के कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। कार्यकर्ताओं को शांत कराने के लिए कांग्रेस के नेता मंच से आवाज लगाते रहे, लेकिन कार्यकर्ताओं में नोकझोंक होती रही। काफी देर बाद विवाद शांत हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक गुट के कार्यकर्ता पिस्टल भी लहराई। कांग्रेस के नेता इस विवाद पर बोलने से बच रहे।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। बरेली से शुरू हुई प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मथुरा पहुंचीं। यह यात्रा होलीगेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, डीग गेट आंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद चौक बाजार और विश्राम घाट होते हुए होलीगेट पर पहुंची। यहां जनसभा के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। कांग्रेस के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समझाकर विवाद शांत कराया।

यह भी पढ़ें: जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, आचार संहिता उल्लंघन केस में पेश नहीं हो रही थीं पूर्व सांसद

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular