Friday, July 5, 2024
HomeEducationWorld Book Fair 2023: रामचरितमानस विवाद के बाद किताब की दोगुनी हुई...

World Book Fair 2023: रामचरितमानस विवाद के बाद किताब की दोगुनी हुई बिक्री, बिना दाम देखे खरीद रहे लोग

- Advertisement -

World Book Fair 2023: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य(Swami Prasad Maurya) द्वारा रामचरितमानस की एक चौपाई पर की गई अपमानजनक टिपण्णी के बाद एकदम से लोगों में  रामचरितमानस पढ़ने को लेकर जिज्ञासा बढ़ गई और इसी जिज्ञासा को शांत करने के लिए लोगों ने इसे पढ़ना जरूरी समझा। जी हां, दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेला आजकल साहित्य प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है तो वहीं रामचरितमानस की किताबों को खरीदने के लिए सेकड़ों लोग आ रहे हैं। रामचरितमानस(Ramcharitmanas)को लेकर लोगों में एक अच्छा खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

खबर में खास:

  • एक दिन में बिकी सैकड़ों किताबें
  • 300रु से लेकर 1600रु तक की है ये धार्मिक ग्रंथ की किताबें

एक दिन में बिकी सैकड़ों किताबें

यहां लगे बुक स्टॉल पर रामचरितमानस की किताबे पढ़ने और उसे खरीदने के लिए लोगों में एक अलग ही उत्साह दिखाई दिया। प्रगति मैदान में लगे गीता प्रेस गोरखपुर का स्टॉल पर एक दिन में रामचरितमानस के धार्मिक ग्रंथ की 300 से भी अधिक प्रतियों की बिक्री हुई। इस मेले की खास बात ये रही कि युवा हो या बुजुर्ग उन सभी में रामचरितमानस की चौपाई पढ़ने की रुचि दिखाई दी।

300रु से लेकर 1600रु तक की है ये धार्मिक ग्रंथ की किताबें

पुस्तक मेले में गीता स्टॉल प्रेस से ग्रंथम खरीदने वाले लोगों से बात करके पता चला कि यहां पर तीन अलग-अलग आकारों में रामचरितमानस मौजूद है। जानकारी लेने पर पता चला कि इस धार्मिक ग्रंथ की कीमत 300 से रूपए से लेकर 1600 रुपये तक है। इसके अलावा लोगों की वाल्मीकि रचित रामायण और श्रीमदभगवत गीता को पढ़ने की भी रुचि दिखाई दी।

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular