Monday, July 8, 2024
Homeउत्तराखंडWorld Breastfeeding Week: ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह पर मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने...

World Breastfeeding Week: ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह पर मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने कहा- कामकाजी महिलाओं को स्तनपान में आती हैं ये चुनौतियां

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), World Breastfeeding Week: देहरादून के निजी चिकित्सालय में ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने दीप जाला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में कामकाजी महिलाएं नवजात शिशुओं का ध्यान नहीं रख पाती, जिससे उन्हें अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

सभी देशवासियों को विश्व स्तनपान दिवस की शुभकामनाएं

उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त के बीच में मनाया जाता है। जिसके चलते आज राजधानी देहरादून के निजी चिकित्सालय में ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने दीप जाला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को विश्व स्तनपान दिवस की शुभकामनाएं दी।

महिलाओं को स्तनपान के लिए जागरूक होना जरूरी

उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं को स्तनपान के लिए जागरूक होना जरूरी है। आज के समय में कामकाजी महिलाएं नवजात शिशुओं का ध्यान नहीं रख पाती, जिससे उन्हें अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है।  इसलिए नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए स्तनपान आवश्यक है। इसलिए ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का काम किया जाता है और इसे एक अभियान के रूप में पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है।

Also Read: Kotdwar News: अपात्र लोगों को दिया जा रहा प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ, नगर निगम अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular