Sunday, July 7, 2024
HomeHealth TipsWorld kidney Day 2023: जानिए किडनी फेल होने के कारण, इस गंभीर...

World kidney Day 2023: जानिए किडनी फेल होने के कारण, इस गंभीर बीमारी से बचने के उपाय

- Advertisement -

स्वास्थ्य बेहतर और जीवन खुशहाल तभी होगा जब शरीर का प्रत्येक अंग बेहतर ढंग से कार्य करेगा। रक्त की सफाई और शरीर से अपशिष्ट को बाहर निकालने में गुर्दे की केंद्रीय भूमिका होती है। इस हालात में जरूरी है कि यह स्वस्थ रहे और इसकी कार्यप्रणाली सही तरीके से कार्य करे। आपको बताते है गुर्दे से जुड़ी कुछ समस्याओं और स्वस्थ रखने के उपाय।

किडनी से संबंधित बीमारियां गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इनमें से ज्यादातर होने वाली बीमारियों का बचाव और उपचार संभव है। बशर्ते बीमारी का सही समय पर इलाज कर दिया जाए किडनी यानी गुर्दे की बीमारी का सही टाइम रहते सही इलाज नहीं हो पाने पर अंततः डायलिसिस या गुर्दा प्रत्यारोपण के विकल्प को चुनना मजबूरी बन जाती है। लेकिन वहीं यह काम कठिन जटिल और महंगा भी होता है। यदि हम अपनी जीवनशैली और खानपान की आदतों में सुधार करना शुरू कर दें तो इस समस्या को आने से पहले ही रोका जा सकता हैं।

क्यों फेल होता है गुर्दा

भारत के अंदर गुर्दा फेल होने की समस्या लगातार बढ़ता जा रही है। इसकी दो वजहें बिल्कुल स्पष्ट हैं मधुमेह और रक्तचाप। देश में इन दोनों ही बीमारियों से ग्रस्त लोग बढ़ते जा रहे हैं। हमारे देश में वर्ष एक लाख से अधिक लोगों के गुर्दे फेल होते हैं। वहीं 10 से 15 हजार लोगों का ही प्रत्यारोपण हो पाता है। बाकी लोगों को डायलिसिस या बिना डायलिसिस के ही जीवन गुजारना पड़ता है। सही इलाज नहीं मिल पाने के कारण ऐसे बहुत से लोग जल्द ही मौत के शिकार हो जाते है।

आवश्यक और उपयोगी बातें

  1. 40 साल की उम्र पार कर चुके हैं तो टाइम- टाइम पर स्वास्थ्य की जांच जरूर करवाएं।
  2. वर्ष में कम से कम एक या दो बार ब्लड शुगर और ब्लडप्रेशर जरूर चेक करवाएं।
  3. यदि रात में पेशाब के लिए बार-बार जाना पड़ रहा है तो गुर्दा खराब होने का यह शुरुआती लक्षण हो सकते है।
  4. पेशाब में झाग बन रहा है, तो उसकी जांच जरूरी है।
  5. गुर्दे का मुख काम शरीर में खून बनाना है अगर पर्याप्त खून नहीं बन पा रहा है या हीमोग्लोबिन कम है तो आप सतर्क हो जाएं।
  6. भूख नहीं लग रही है बार-बार यदि आपको उल्टी आ रही है। शरीर में सूजन और हाथों-पैरों में अधिक दर्द है तो हो सकता है कि गुर्दे सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- UP Politics:राहुल गांधी पर फुटा भूपेंद्र चौधरी का गुस्सा, देश की छवि को बाहर बिगाड़ने से बाज आए राहुल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular