Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsRam Mandir: सालों का इंतजार खत्म हुआ, राम मंदिर के गर्भगृह में...

Ram Mandir: सालों का इंतजार खत्म हुआ, राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुए रामलला

- Advertisement -

India News, (इंडिया न्यूज),Ram Mandir: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का गुरुवार 18 जनवरी को तीसरा दिन है। मिली जानकारी के अनुसार, रामलला गर्भगृह में अपने आसन पर विराजमान हो गए हैं। उनकी स्थापना रामयंत्र पर की गई है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद होंगे रामलला विग्रह के दर्शन

मालूम हो, प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही रामलला के पावन विग्रह के दर्शन किए जा सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को भगवान राम के विग्रह को गर्भ गृह के आसन पर रख दिया गया। रामलला की मूर्ति को आसन पर स्थापित करने में तक़रीबन चार घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। मंत्रोच्चार विधि कर और पूजन विधि के साथ भगवान राम के इस विग्रह को आसन पर विराजित किया गया। इस दौरान मूर्तिकार योगीराज और कई संत भी मौजूद थे। हालांकि आखिरी तौर पर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी।

ढकी हुई है रामलला की प्रतिमा

बता दें, गुरुवार को जब रामलला की प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित किया गया तब पूरी तरह से ढकी हुई रामलला की मूर्ति अब आसन पर विराजमान किया गया।

इसे भी पढ़े:

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular