Sunday, June 2, 2024
Homeउत्तर प्रदेशYogi Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट का हो सकता है विस्तार, अचानक से...

Yogi Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट का हो सकता है विस्तार, अचानक से राजभवन पहुंचे योगी, देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच सीएम योगी राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है- शपथ ग्रहण समारोह किसी भी वक्त हो सकता है।

कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज

दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बाद यूपी कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चा तेज है। बैठक में सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे के बाद कैबिनेट विस्तार की संभावना है। एनडीए में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान और RLD से भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, योगी कैबिनेट में 6 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। अक्टूबर 2023 से ही विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इसे लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने भी नाराजगी जताई थी। गुरुवार को राजभर ने कहा था कि अगर उन्हें राजपाट नहीं मिला तो वे होली नहीं मनाएंगे।

धर्मवीर भारती ने दिया बयान

दावा है कि ओपी राजभर के अलावा राष्ट्रीय लोकदल के 9 विधायकों में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि 10 मार्च तक कैबिनेट विस्तार संभव है। सूत्रों के मुताबिक, 2 नए कैबिनेट मंत्री और 3 राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश कैबिनेट विस्तार पर राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि ‘यह पार्टी के शीर्ष नेताओं का फैसला है। स्थिति के अनुसार वे ही अंतिम निर्णय लेंगे। मैं जो कह सकता हूं वह यह है कि हम इसे स्वीकार करेंगे और उसके अनुसार काम करेंगे।

Read more:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular