Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशYogi Government Banned Strike for 6 Months: विधानसभा चुनाव के चलते योगी...

Yogi Government Banned Strike for 6 Months: विधानसभा चुनाव के चलते योगी सरकार ने 6 महीने तक लगाई हड़ताल पर रोक, सरकारी कर्मचारियों पर लागू होगा नियम

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Yogi Government Banned Strike for 6 Months: उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए अगले 6 महीने तक हड़ताल करने पर रोक लगा दी है। यह नियम सभी सरकारी विभागों और संस्थाओं के कर्मचारियों पर लागू होगा। इस मामले में अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश त्रिवेदी ने आदेश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि यूपी में अगले छह महीने तक कोई भी सरकारी कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेगा।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने बुलाई हड़ताल Yogi Government Banned Strike for 6 Months

2 दिन पहले उत्तर प्रदेश में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने केंद्र सरकार पर सरकारी बैंकों के निजीकरण की कोशिश का आरोप लगाते हुए हड़ताल बुलाई थी। गुरुवार को इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का पहला दिन था, जिसकी वजह से पहले दिन ही राज्य में करीब 20 हजार करोड़ रुपए का लेनदेन प्रभावित हुआ। इस हड़ताल में लखनऊ जिले के 905 ब्रांच के करीब 10 हजार कर्मचारियों के साथ ही यूपी की 14 हजार ब्रांच के 2 लाख बैंककर्मी हड़ताल में शामिल हुए थे।

Yogi Government Banned Strike for 6 Months

सरकारी कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल Yogi Government Banned Strike for 6 Months

राजधानी लखनऊ के केजीएमयू में 17 दिसंबर को कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान किया था। हड़ताल की खबर मिलते ही केजीएमयू प्रशासन में खलबली मच गई। हड़ताल की वजह से इलाज के लिए अस्पताल आने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने कुछ ही घंटों में हड़ताल वापस ले ली थी। केजीएमयू की हड़ताल को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले 6 महीनों तक सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल करने पर रोक लगा दी।

Yogi Government Banned Strike for 6 Months

Read More: Income Tax Raids on SP Leaders: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबियों के आवासों पर आयकर विभाग का छापा

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular